भाजपा सांसद और विधायक पर जानलेवा हमला

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में भारतीय जनता पार्टी सांसद खागेन मुर्मू पथराव में घायल हो गए हैं। खास बात है कि भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति के बाद भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल पश्चिम बंगाल पहुंचा था। पार्टी ने राज्य में सत्तारूढ़ TMC यानी तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाए हैं और कहा है कि राहत कार्य करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया जा रहा है।

नाबालिग लड़की ने बच्ची को दिया जन्म

BJP आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने लिखा कि बंगाल में TMC  का जंगल राज। भाजपा सांसद खगेन मुर्मू एक सम्मानित आदिवासी नेता हैं और वह उत्तर मालदा से दो बार सांसद रहे हैं। जब वह भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के बाद जलपाईगुड़ी के दुआर क्षेत्र में मौजूद नगरकाटा जा रहे थे, तो TMC  के गुंडों ने उनपर हमला कर दिया।

कफ सिरप का कहर जारी : 16 बच्चों की मौत, लगातार बढ़ रहा आंकड़ा

उन्होंने लिखा कि ममता बनर्जी कोलकाता कार्निवल में डांस कर रही हैं, तो वहीं TMC और राज्य प्रशासन गायब है। असल में लोगों की मदद कर रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर राहत कार्य करने के लिए हमले किए जा रहे हैं। यह TMC का बंगाल है, जहां क्रूरता का राज है और दया को सजा मिलती है।

पत्नी की बेवफाई से आहत पति ने उठाया ऐसा कदम कि सुनकर कांप जाएगी रूह

बता दे कि दार्जिलिंग जिले में हुए विनाशकारी भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। आपदा प्रबंधन कर्मियों ने सोमवार को भी बचाव अभियान जारी रखा क्योंकि कई लोग अब भी लापता हैं और हजारों पर्यटक कटे हुए पहाड़ी इलाकों में फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा ने कहा कि रविवार देर रात में एक और शव बरामद होने के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़ गई।

homeslider National

BREAKING NEWS : अजीत डोभाल की आगवानी से पहले कनाडा ने “सिख फॉर जस्टिस” को किया बैन, किया आतंकी संगठन घोषित,

NSA अजीत डोभाल की कनाडा यात्रा के तीन दिनों के भीतर बड़ा कदम- भारतीय हितों के खिलाफ गतिविधियों पर फैली रोक ओटावा/नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल की कनाडा यात्रा के महज तीन दिनों के भीतर ही कनाडाई सरकार ने एक बड़ा सुरक्षा निर्णय लिया है। उसने खालिस्तान समर्थक संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

आरके विंटर कप 2026 का भव्य समापन, आरके क्रिकेट ट्रेनिंग बनी विजेता

लखनऊ में खेल प्रेमियों के लिए यादगार रहा फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश। लखनऊ में आयोजित आरके विंटर कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक और यादगार साबित हुआ। टूर्नामेंट के आखिरी दिन मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। युवा खिलाड़ियों के जोश और उत्साह ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

मुरादाबाद जेल में अधीक्षक की लूटने पर नहीं हुई कोई कार्रवाई

शासन व्यस्त, जेल अधीक्षक लूट में मस्त, बंदी त्रस्त मनचाही बैरेक में जाने के बंदियों से वसूली जा रही मोटी रकम मुफ्त में लगने वाली मुलाकात पर्ची के लिए वसूले जा रहे 10 रुपए प्रति मुलाकाती नया लुक संवाददाता लखनऊ। मुख्यालय व्यस्त, जेल अधीक्षक मस्त, बंदी त्रस्त…यह हाल प्रदेश की मुरादाबाद जेल का है। मुरादाबाद […]

Read More