मूसलाधार बारिश से नेपाल में तबाही, 50 से ज्यादा की मौत,कई लापता

  • काठमांडू में सबसे ज्यादा नुकसान,घर और बस्तियां डूबी
  • मंगलवार को नेपाल में सार्वजनिक अवकाश घोषित हुआ

काठमांडू। नेपाल में शुक्रवार से हो रही मूसलाधार बरसात के बाद लैंडस्लाइड और बाढ़ से दो दिन में 47 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लापता हैं। सबसे ज्यादा नुकसान पूर्वी नेपाल के इलाम जिले में हुआ, जहां लैंडस्लाइड में 37 लोगों की मौत हो गई। राजधानी काठमांडू में भी हालात खतरनाक बने हुए हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई घर और बस्तियां डूब गईं हैं। सुरक्षा बल हेलिकॉप्टर और मोटरबोट से रेस्क्यू में जुटे हुए हैं। सरकार ने सोमवार और मंगलवार को पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मौसम विभाग ने 12 से ज्यादा जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन की वजह से बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं बढ़ी हैं। इनका समय और तीव्रता भी पहले से ज्यादा खतरनाक हो गई है। नेपाल जैसे पहाड़ी देशों में यह खतरा और भी बड़ा है। वहीं दक्षिण-पूर्वी नेपाल में कोशी नदी का जलस्तर सामान्य से दोगुना से ज्यादा हो गया है। स्थानीय अधिकारी धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि कोशी बैराज के सभी 56 गेट खोल दिए गए हैं, आमतौर पर 10-12 गेट ही खुले रहते हैं। वहीं भूस्खलन की वजह से कई मुख्य सड़कें बंद हो गई हैं, और यातयात पूरी तरह ठप है। दशहरा त्योहार मनाने के लिए घर लौट रहे सैकड़ों यात्री फंस गए हैं। दशहरा नेपाल का सबसे बड़ा धार्मिक त्योहार है, जिसमें लोग अपने परिवारों से मिलने गांव जाते हैं।

 

वहीं खराब मौसम की वजह से शनिवार को घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं। सिर्फ कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें कुछ देरी के साथ चल रही हैं। काठमांडू एयरपोर्ट के प्रवक्ता रिंजी शेरपा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानें सामान्य रूप से चल रही हैं। काठमांडू की एक महिला ने बताया कि रात में अचानक पानी और मलबा हमारे घरों में घुस आया। कई लोगों ने अपना सब कुछ खो दिया। यहां की एक अन्य महिला ने कहा कि हमारे घर में कमर तक पानी भर गया। अब हमारे पास कुछ नहीं बचा। सरकार ने लोगों से नदियों और पहाड़ी इलाकों के पास सावधानी बरतने को कहा है। इसके साथ ही, अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद मांगी जा रही है।

ये भी पढ़े

दिल्ली में इस शख्स ने सोशल मीडिया पर दी हिंदू देवी-देवताओं को गाली, जानें क्या है मामला

ये भी पढ़े

उफ! नौंवी की छात्रा बनी एक बच्ची की मां… जानकर दांतों तले दबा लेंगे उंगली

ये भी पढ़े

पूर्व सीएम केजरीवाल का सरकारी बंगला बनेगा गेस्ट हाऊस!

ये भी पढ़े

बड़ा विमान हादसा होते-होते बचा, एयर इंडिया की फ्लाइट की बर्मिंघम में इमरजेंसी लैंडिंग

homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More
homeslider International

खाड़ी में युद्ध तेज: 3500 अमेरिकी सैनिक तैनात, सऊदी में US विमान तबाह, दुबई-तेल अवीव में हमले

नया लुक डेस्क ईरान के साथ जारी संघर्ष का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। 28 मार्च को युद्ध का 29वां दिन रहा, जहां एक तरफ अमेरिका बातचीत का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर खाड़ी क्षेत्र में हमले और जवाबी कार्रवाई तेज हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमान के मुताबिक, USS Tripoli (LHA-7) […]

Read More
homeslider International

ईरान युद्ध के खिलाफ ‘नो किंग्स’ आंदोलन तेज, डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अमेरिका-यूरोप में जबरदस्त प्रदर्शन

नया लुक डेस्क वॉशिंगटन/यूरोप। ईरान के साथ संभावित युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मध्य पूर्व के तनाव के बीच अब अमेरिका और यूरोप में भी उनके खिलाफ विरोध की लहर तेज हो गई है। ‘नो किंग्स’ (No Kings) नाम से हो रहे इन प्रदर्शनों में लाखों […]

Read More