बेसिक हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के 23वें अधिवेशन में हुआ चुनाव

  • धनंजय आठवीं बार अध्यक्ष व शिवसागर महामंत्री चुने गए
  • BHW, परिवार कल्याण की नींव की ईंट : अरविंद त्रिपाठी

लखनऊ। परिवार कल्याण विभाग की अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ी बेसिक हेल्थ वर्कर एसो का 23वां प्रांतीय अधिवेशन रविवार को लखनऊ के कृष्णानगर स्थित निजी होटल में हुआ। जिसमें धनंजय तिवारी आठवीं बार लगातार अध्यक्ष एवं शिव सागर शुक्ला महामंत्री निर्वाचित किए गए । वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रविंद्र सिंह गौर, उपाध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव, संगठन मंत्री सचिन यादव, कोषाध्यक्ष अजय कुमार निगम, और संप्रेक्षक प्रशांत दीक्षित निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी, फार्मासिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने निर्वाचित पदाधिकारियो को संघ के संविधान एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

ये भी पढ़े

विभाग के मुखिया ने महिला बाबू का नाम काटकर DIG के मंसूबों पर फेरा पानी

अधिवेशन के प्रथम चरण में मुख्य अतिथि के रूप में अरविंद त्रिपाठी उर्फ गुड्डू त्रिपाठी पूर्व एमएलसी ने शासन, सरकार और संगठन की मध्य त्रिस्तरीय वार्ता करने हेतु आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि रोगों के उपचार का जितना महत्व है, उतना ही महत्व रोगों से बचाव का है । संक्रामक रोगों से बचाव में स्वास्थ्य कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है । स्वास्थ्य कार्यकर्ता परिवार कल्याण विभाग की नींव की ईंट है, उनकी समस्याओं का निवारण कराया जाएगा।

ये भी पढ़े

मूसलाधार बारिश से नेपाल में तबाही, 50 से ज्यादा की मौत,कई लापता

विशिष्ट अतिथि संयुक्त निदेशक प्रशासन डॉक्टर अमित सिंह ने कहा कि महानिदेशालय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा सकारात्मक रहा है। संघ की मांगों के संबंध में शासन स्तर पर प्रयास किया जाएगा। संघ की प्रमुख मांगों पर अधिवेशन में विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें मुख्य रूप से वेतन विसंगति पर प्रकाश डाला गया। स्वास्थ्य कार्यकर्ता पुरुष महिला के पदों पर काम करने वाले लोगों के वेतनमान में 2011 के बाद भिन्नता है जिसको न्यायालय ने समाप्त करने हेतु आदेश दिया है और न्यायालय के आदेश के क्रम में भुगतान भी हो रहे हैं। लेकिन संगठन ने सरकार से समस्या के स्थाई समाधान के लिए मांग किया है। संघ ने बताया कि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की पदोन्नति स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की पद पर करने के लिए सरकार की मंशा है लेकिन अधिकारियों द्वारा फाइल को रोक कर रखा गया है जो उचित नहीं है । प्रदेश के विभिन्न जनपदों से डेलीगेट आए और उन लोगों ने सभी पदों पर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराया।

Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

एडमिट कार्ड दिखाकर निगम की बसों से निशुल्क यात्रा नहीं कर पाएंगे अभ्यर्थी

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 नया लुक संवाददाता लखनऊ। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की 14 एवं 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के दौरान परिवहन निगम की बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा किये जाने विषयक भ्रामक सूचना सोशल […]

Read More
Central UP

सैनिकों के बीच सजेगा सुरों का अवध मेला, अनूप जलोटा और सुरभि रंजन को मिलेगा नौशाद सम्मान

छावनी में 22 मार्च की शाम सजेगा सुरों का अवध मेला लखनऊ । छावनी स्थित आर्मी खेल परिसर में 22 मार्च की शाम सुरों का खास आयोजन ‘अवध मेला’ सजने जा रहा है। इस मौके पर सैनिकों और सैन्य अधिकारियों के बीच मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा  और गायिका सुरभि रंजन को प्रतिष्ठित नौशाद सम्मान […]

Read More
Central UP

बाराबंकी में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर, स्वच्छता जागरूकता का प्रयास

विजय कुमार बाराबंकी सहयोगी आर BPG कॉलेज खुशहालपुर बाराबंकी के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के आज दूसरे दिन की शुरुआत स्वयंसेवकों ने चयनित ग्राम रहीमाबाद व सातवां में प्रभात फेरी निकाल कर की तत्पश्चात कार्यक्रमधिकारी हनुमान ज्ञानी  के नेतृत्व में ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता रैली व […]

Read More