भारत के वस्त्र निर्यात को मिलेगा बढ़ावा, मॉस्को में लगा ‘बेस्ट ऑफ इंडिया’ मेला

Untitled 11 copy 1

शाश्वत तिवारी

मॉस्को। विदेश एवं कपड़ा राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने मॉस्को में ‘बेस्ट ऑफ इंडिया- भारतीय परिधान एवं वस्त्र मेला’ का उद्घाटन किया, जिसमें भारत के हथकरघा एवं वस्त्र क्षेत्र की ताकत और रचनात्मकता पर प्रकाश डाला गया। हथकरघा निर्यात संवर्धन परिषद (HEPC) द्वारा एक से तीन अक्टूबर तक आयोजित इस मेले का उद्देश्य रूस को भारत के वस्त्र निर्यात को बढ़ावा देना, द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करना और CIS  बाजारों के लिए नए द्वार खोलना है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने विचार साझा करते हुए, राज्य मंत्री मार्गेरिटा ने लिखा मॉस्को में बेस्ट ऑफ इंडिया – भारतीय परिधान एवं वस्त्र मेले का उद्घाटन करते हुए मुझे गर्व महसूस हो रहा है, जो भारत के हथकरघा एवं वस्त्र क्षेत्र की ताकत को प्रदर्शित करता है। यह मेला रूस को भारत के निर्यात को बढ़ावा देगा, सहयोग को गहरा करेगा और सीआईएस बाजारों के लिए नए द्वार खोलेगा।

ये भी पढ़े

DCM ब्रजेश पाठक के स्टाफ पर जानलेवा हमला, युवक ने रॉड से पीटा

राज्य मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि यह आयोजन पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह के भारत के कपड़ा क्षेत्र का विस्तार करने, इसकी वैश्विक उपस्थिति को मज़बूत करने और दुनिया भर में भारतीय शिल्प कौशल की उत्कृष्टता को प्रदर्शित करने के दृष्टिकोण के अनुरूप है। अपनी यात्रा के दौरान मार्गेरिटा ने दो अक्टूबर को रूस में प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात की। भारत-रूस संबंधों को मज़बूत करने में उनके योगदान को “अमूल्य” बताते हुए, उन्होंने उन्हें पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास गाथा का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया।

इसके अलावा राज्य मंत्री, महात्मा गांधी की 156वीं जयंती मनाने के लिए मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास स्कूल (केंद्रीय विद्यालय) में छात्रों और समुदाय के सदस्यों के साथ शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए, मंत्री मार्गेरिटा ने सत्य, अहिंसा और आत्मनिर्भरता के गांधीवादी सिद्धांतों की स्थायी प्रासंगिकता के बारे में बात की। मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स पर लिखा राज्य मंत्री ने 21वीं सदी में गांधीवादी सिद्धांतों के महत्व पर छात्रों और प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। उन्होंने स्वच्छ भारत, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत जैसी सरकारी पहलों पर भी ज़ोर दिया, जो सभी गांधीवादी आदर्शों पर आधारित हैं।
इस कार्यक्रम में भारतीय मूल के लोगों के साथ ही रूसी गणमान्य व्यक्तियों, गांधीवादी विद्वानों, स्थानीय समुदाय के प्रतिनिधियों और दूतावास के अधिकारियों ने भाग लिया, जिसने भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक और लोगों के बीच आपसी जुड़ाव को और भी स्पष्ट किया।

Spread the love

New York
International

यूएन में बोला भारत- मध्य पूर्व में स्थिरता जरूरी, एक करोड़ प्रवासियों की सुरक्षा अहम

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में मध्य पूर्व की संवेदनशील स्थिति पर आयोजित खुली बहस के दौरान भारत ने अपना कड़ा और स्पष्ट राष्ट्रीय बयान प्रस्तुत किया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पी. हरीश ने क्षेत्र में जारी तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया […]

Spread the love
Read More
Baku
International

CICA समिटः भारत ने क्षेत्रीय संप्रभुता, अखंडता के सम्मान पर दिया जोर

शाश्वत तिवारी Baku:  विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने अज़रबैजान के बाकू में आयोजित ‘कॉन्फ्रेंस ऑन इंटरेक्शन एंड कॉन्फिडेंस बिल्डिंग मेज़र्स इन एशिया’ (CICA) के 7वें शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। सम्मेलन में सदस्य देशों ने क्षेत्रीय सहयोग को गहरा करने, आपसी विश्वास बढ़ाने और एशिया में शांति को बढ़ावा देने […]

Spread the love
Read More
Crime News International

बेटी से मिलाने के बहाने पत्नी की हत्या, अमेरिका में पति गिरफ्तार

Chicago: अमेरिका के शिकागो में भारतीय मूल के एक व्यक्ति पर अपनी अलग रह रही पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी अंकुर पटेल को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पत्नी के दूसरे व्यक्ति के साथ रिश्ते में होने और दोबारा साथ रहने से इनकार करने के बाद आरोपी ने […]

Spread the love
Read More