मुख्यमंत्री का फरमान फेल : उपमुख्यमंत्री के कर्मचारी पर जानलेवा हमला

  • दुस्साहस: लड़की से भी हमलावरों ने भी की अभद्रता
  • आरोपी अनिल कुमार सहित अन्य के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज
  • गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मुख्यमंत्री से लेकर यूपी के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के तमाम दावों के बावजूद राजधानी लखनऊ में बेखौफ बदमाशों का आतंक थम नहीं रहा है। वैसे पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सब-कुछ चाक-चौबंद होने का डंका पीटते फिर रहे हैं, लेकिन कड़वा सच यह है कि यहां हमलावरों या फिर बदमाशों के भीतर पुलिस का खौफ नहीं रहा। इसकी नजीर गुरुवार रात करीब नौ बजे गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र में देखने को मिली जहां मामूली कहासुनी के बाद हमलावरों ने यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के दफ्तर में तैनात कर्मचारी रवीन्द्र शुक्ला पर जानलेवा कर लहुलुहान कर दिया। यही नहीं बेख़ौफ़ हमलावरों ने उनकी बेटी से भी अभद्रता से पेश आए।

ये भी पढ़े

DCM ब्रजेश पाठक के स्टाफ पर जानलेवा हमला, युवक ने रॉड से पीटा

यह कहासुनी महज वाहन में टक्कर लगने के बाद शुरू हुआ था। पुलिस को दी गई तहरीर में रवीन्द्र शुक्ला का आरोप है कि हमलवारों ने धमकियां देते हुए रॉड से हमला कर उनकी बेटी के साथ भी धक्का-मुक्की और अभद्रता से पेश आए। पहले तो पुलिस मामले को ठंडे बस्ते में डालने का मन बनाया, लेकिन जैसे ही उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के दफ्तर के कर्मचारी से जुड़े होने की बात सामने आई तो वही खाकी सख्त हो गई है आनन-फानन में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

बताया जा रहा है कि गुरुवार रात करीब नौ बजे रविंद्र शुक्ला परिवार के साथ घर वापस लौट रहे थे। तभी गोमती नगर विस्तार क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार सवार ने उनकी कार को टक्कर मार दी थी। रविन्द्र शुक्ला ने इसका विरोध जताया तो कार सवार ने आगे देख लेने की बात कही। बताया जा रहा है कि कार चालक का पीछा करते हुए बेखौफ हमलावर रविन्द्र शुक्ला के घर पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि आरोपी के घर पहुंचने पर कार चालक ने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी थी। इसी दौरान आरोपी के बेटे भी आ गए और मारपीट करना शुरू कर दिया था। इसी बीच आरोपी घर से लोहे की रॉड ले आ गया और रविन्द्र शुक्ला को मार दिया था। जिसकी वजह से रविंद्र शुक्ला घायल हो गए हैं। आरोप है कि पीड़ित की बेटी के साथ भी धक्का-मुक्की और अभद्रता की गई है।

जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस मामला दर्ज करते हुए अपनी जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर गोमती नगर विस्तार के मुताबिक रविन्द्र शुक्ला और अनिल कुमार एक ही कालोनी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि रविंद्र शुक्ला की गाड़ी से विपक्षी की गाड़ी टच हो गई थी। इसी बात को लेकर आरोपी अनिल कुमार अपने अन्य साथियों के साथ रवीन्द्र शुक्ला के घर पहुंच गए थे। घर पहुंचने के बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया। पुलिस का दावा है कि रविन्द्र शुक्ला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Crime News Uttar Pradesh

गाजियाबाद में लव मैरिज का खौफनाक अंत: पत्नी ने पति की हत्या कर बच्चे हुए बेसहारा

दंपति के दो बच्चे अब बेसहारा, आरोपी पत्नी गिरफ्तार गाजियाबाद। दिल्ली के पास गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के शंकर विहार कॉलोनी में एक भयानक घटना सामने आई है। 11 साल पहले धर्म की दीवार तोड़कर प्रेम विवाह करने वाले दंपति का रिश्ता घरेलू विवाद में खौफनाक अंत तक पहुंच गया। पत्नी ने अपने पति […]

Read More
Crime News

सोनौली सीमा पर पकड़ा गया पंजाब पुलिस का आरोपी गुरु चरण सिंह

अपने मित्रों के साथ नेपाल घूमने जा रहा था आरोपी पंजाब पुलिस ने लुक आउट कार्नर नोटिस भी जारी कर रखा था उमेश चन्द्र त्रिपाठी सोनौली। भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर आव्रजन और पुलिस विभाग ने पंजाब पुलिस के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्यवाही के बाद […]

Read More
Crime News

महुली-बस्ती मार्ग पर भीषण हादसा: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराकर दीवार से भिड़ी, चालक गंभीर

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर । संतकबीर नगर के महुली थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। महुली-बस्ती मार्ग पर ग्राम देईसाड के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई और फिर पास की दीवार से जा भिड़ी, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान संजय […]

Read More