- बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
- अस्पताल में आपातकाल लागू
पाकिस्तान। पाकिस्तान का क्वेटा शहर बम धमाकों से फिर दहल उठा है। यहां बलूचिस्तान प्रांत की में मंगलवार को हुए भीषण बम विस्फोट में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है और 35 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने बताया कि बम विस्फोट के कारण क्वेटा के अस्पतालों में आपातकाल लागू सभी डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सों आदि को ड्यूटी पर मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है।
ये भी पढ़े
यह जबरदस्त धमाका क्वेटा की जरगून रोड के करीब हुआ। बलूचिस्तान में सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि घायलों को सिविल अस्पताल समेत विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बम धमाके का एक वीडियो भी सामने आया है, इसमें नजर आ रहा है कि एक व्यस्त सड़क पर अचानक तेज धमाका हुआ, जिसकी चपेट में सड़क पर मौजूद कई लोग आ गए। पाक मीडिया इसे एक आत्मघाती धमाका बता रहा है। इससे पहले बीती चार सितंबर को भी क्वेटा में एक राजनीतिक रैली के दौरान हुए बम धमाके में 15 लोगों की मौत हो गई थी और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
ये भी पढ़े
पीएम मोदी की सभा में टेलीप्रॉम्प्टर मौन, IAS अर्चना सिंह हटाई गईं
