Headline

प्रेम विवाह को लेकर संघर्ष, चाकू और तलवारों से हमला

  • चार युवक घायल, बाजार में अफरातफरी

जयपुर। जोधपुर के कुड़ी थाना क्षेत्र के झालामंड में रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे प्रेम विवाह को लेकर दो गुटों में चाकू और तलवारों से भिड़ंत हो गई। इस दौरान चार युवक घायल हो गए, जिनमें गोपी उर्फ गोपिया उर्फ गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य घायलों में पवन मेघवाल उर्फ पवनिया, अनिल कुमार उर्फ भाऊड़ा राजू सहित एक और युवक शामिल है। सभी घायलों को तुरंत जोधपुर एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। यह पूरा घटनाक्रम झालामंड सर्किल से गुड़ा रोड जाने वाले राजू सुपर मॉल के सामने हुआ और घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

ये भी पढ़े

यूपी में बदला मौसमः कहीं तेज धूप, कहीं झमाझम बारिश

झालामंड बाजार में अफरा-तफरी

घटना के बाद झालामंड के मेन बाजार में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि प्रेम विवाह के चलते और एक लड़की को जबरन घर से भगाने के विवाद में यह संघर्ष हुआ। लड़की के परिजन मौके की तलाश में थे और इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। गुस्से और रोष में भरकर दोनों गुटों ने चाकूबाजी और तलवारबाजी शुरू कर दी, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

ये भी पढ़े

नवरात्रि व्रत रखने से शरीर में आते है ये पाँच बड़े बदलाव

करीब छत्तीस घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची

घटना के करीब छत्तीस घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और घायल युवकों के बयान लेने के लिए एम्स अस्पताल भी पहुंची। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की छानबीन कर रही है और मामले को शांत कराने की कोशिशें की जा रही हैं।

ये भी पढ़े

पीएम मोदी की सभा में टेलीप्रॉम्प्टर मौन, IAS अर्चना सिंह हटाई गईं

Politics Rajasthan

राजस्थान के डिस्टर्ब्ड एरिया बिल पर राजनीति

राजस्थान की राजनीति इन दिनों एक ऐसे प्रस्तावित कानून के इर्द-गिर्द घूम रही है, जिसने सत्ता, विपक्ष, समाज और प्रशासन सभी को आमने-सामने ला खड़ा किया है। राज्य सरकार द्वारा पेश किया गया डिस्टर्ब्ड एरिया बिल 2026 सिर्फ एक विधायी पहल नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे सामाजिक ताने-बाने, संपत्ति के अधिकार और राज्य की […]

Read More
homeslider Rajasthan

चूरू में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा- ‘दाढ़ी वालों से डर लगता है…’

वायरल बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस, ‘दाढ़ी’ पर टिप्पणी ने लगाई आग नया लुक ब्यूरो जयपुर। राजस्थान के चूरू ज़िले में पहुंचे भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह हल्के-फुल्के अंदाज़ में दाढ़ी को ले कर टिप्पणी करते हुए […]

Read More
Rajasthan

राजस्थान सीनियर टीचर भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ा कदम, छः आरोपियों को किया गिरफ्तार

राजस्थान में वरिष्ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 से जुड़ा पेपर लीक मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। इस प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह परीक्षा राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई थी। शिकायत मिली थी कि विज्ञान और सामान्य ज्ञान व शैक्षिक मनोविज्ञान विषय […]

Read More