मानस गार्डनः माता की चौकी में झूमकर नाचे भक्त

  • मातृशक्ति ने भक्ति रस में डूबकर किया डांडिया
  • नवरात्रि पर्व के छठे दिन मां की भक्ति का दिखा असर

नया लुक संवाददाता

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होते ही लोगों के दिलो-दिमाग में माता रानी की भक्ति के साथ-साथ गरबा करने का भी ख्याल आता है। देश के कुछ हिस्सों में गरबा पूरे नवरात्र होता है। मां भगवती देवी के सम्मान में सभी भक्त एक अखंड ज्योति के चारों और घूमते हैं और उत्सव मानते हैं।

आपको भी बिजली बिल ने रखा है घेर तो हमारे साथ आइए हम आपको देंगे इसका आसान सा समाधान और आप पा सकते हैं इस झंझट से मुक्ति, Ongrid Solar लगाने के लिए हमसे संपर्क करें, आशीष द्विवेदी मो : 7232927314
आपको भी बिजली बिल ने रखा है घेर तो हमारे साथ आइए हम आपको देंगे इसका आसान सा समाधान और आप पा सकते हैं इस झंझट से मुक्ति, Ongrid Solar लगाने के लिए हमसे संपर्क करें, आशीष द्विवेदी मो : 7232927314

लेकिन उत्तर भारत में लोग देवी को रिझाने के लिए माता की चौकी और जागरण हर गली-मोहल्ले और गांवों में आयोजित किए जाते हैं। उसी तर्ज पर मां का आशीर्वाद पाने के राजधानी लखनऊ के पूर्वी छोर पर बसे मानस गार्डन के निवासियों ने भी माता की चौकी का आयोजन किया था। इस चौकी में मां की भक्ति के रसीले गानों में लोग जमकर झूमे।

मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित माता के चौकी की शुरुआत पूजा-पाठ से हई। पूजा की शुरुआत अर्चना-एसके सिंह और प्रियम्बदा गोविंद पांडेय ने की। उनके साथ सोसायटी के अध्यक्ष जस्टिस अमरजीत त्रिपाठी एवं सचिव चंचल सिंह भी उपस्थित रहे।

हर साल की तरह इस साल भी बस्ती के मशहूर भजन गायक अमन और रमेश राणा की टीम को बुलाया गया, जिन्होंने अपने भक्ति गानों से समां बांध दिया।

गौरतलब है कि भजन गायक अमन के साथ ढोलक पर राजू ने जबरदस्त साथ दिया। अध्यक्ष ने बताया कि माता की चौकी से व्यक्ति में आध्यात्मिक शक्ति बढ़ती है। साथ ही भक्ति गहरी होती जाती है और यही भक्ति व्यक्ति को माता के समीप ले जाती है। साथ ही माता की चौकी में भाग लेने से जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है और नकारात्मक ऊर्जा का संचार कम होने लगता है। यहां तक जीवन में, घर में और परिवार में मौजूद कैसा भी दोष दूर हो जाता है। पारिवारिक शांति की स्थापना होती है।

इस अवसर पर कॉलोनी के सेवानिवृत्त प्रवक्ता योगेंद्र प्रताप सिंह, न्यायमूर्ति चंद्रमोहन चतुर्वेदी, प्रगति सिंह, रवींद्र प्रजापति, गोविंद पांडेय, दिनेश शुक्ल, राघवेंद्र श्रीवास्तव, आलोक सक्सेना, अवनीश तिवारी, एनके चौहान, डॉ. दिनेश पांडेय, राजीव मिश्र, हरिगोविंद मिश्र, अजय श्रीवास्तव, पंकज शुक्ल, भौमेंद्र शुक्ल, आशीष दुबे, राजेंद्र वर्मा, ओमप्रकाश पांडेय, केके सिंह, रमेश गिरि, अखिल त्रिपाठी ‘शुभम’, आरके गुप्ता, विनय सिंह, योगेंद्र सिंह, वैभव श्रीवास्तव ‘रानू’ और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुभाष चंद्र उपस्थित रहे।

वहीं नारी शक्ति की ओर से प्रेमा श्रीवास्तव, बबिता चतुर्वेदी, उमा मिश्रा, रागिनी त्रिपाठी, श्वेता सिंह, सुधा मिश्रा, गरिमा सिंह, अर्चना सिंह ‘अनु’, श्रद्धा सिंह, शुभ्रा श्रीवास्तव, नमिता सिंह, सरिता पाठक, अनिता तिवारी, रुचि मिश्रा, प्रमिला शुक्ला, मधु श्रीवास्तव समेत अनेक नारी शक्ति उपस्थित रहीं।

क्यों की जाती है माता रानी की चौकी

पुराणों के अनुसार नवरात्र में माता की चौकी कराने और उसमें शामिल होने से नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं। यहां जो भी भक्त निश्चल भाव से मां को पुकारता है, माता उसकी पूरा जरूर स्वीकार्य करती हैं। कहा जाता है कि इस दिन सभी लोग एक जगह इकठ्ठा हों और माता रानी के समक्ष धूप, दीप, नैवेद्य आदि अर्पित करें।

इसके बाद माता रानी को आम, केला, सेब आदि फल अर्पित किया जाता है। माता रानी को चौकी के समय विशेष मिष्ठान और भोग लगाया जाता है। इसके बाद माता रानी के मंत्रों का जाप करें। इसके अलावा, माता की चौकी की स्थापना के बाद भजन या कीर्तन का आयोजन भी अवश्य करें फिर आरती गाएं और सभी लोगों के बीच प्रसाद वितरित करना न भूलें।

ये भी पढ़े

सोमवार के दिन इन राशियों का चमकेगी किस्मत

ये भी पढ़े

शारदीय नवरात्रि: कब है अष्टमी और महानवमी

Central UP

आशियाना रंगोत्सव में महिलाओं ने जमकर खेली होली

जगदम्बेश्वर मंदिर परिसर में हुआ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ। आशियाना रेजिडेंट्स एसोसिएशन की महिला विंग के पांच दिवसीय रंगोत्सव के तहत सोमवार को महिलाओं ने धूमधाम से होली मनाई गई। कॉलोनी के जगदम्बेश्वर मंदिर परिस पर आयोजित हुए इस उत्सव में महिलाओं ने फाग और फिल्मी गीत गाकर मनोहारी नृत्य पेश किए। कार्यक्रम में […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

आगामी होली पर्व पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, चारों ओर रहेगा पुलिस का घेरा

14 कंपनी पीएसी बल सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान रहेंगे मुस्तैद किसी ने खुराफात किया तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था ए अहमद सौदागर लखनऊ। आगामी तीन-चार मार्च को होली पर्व है। इसे शांतीपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुराने लखनऊ सहित राजधानी […]

Read More
Central UP

सुरभि सिंह ने कथक में ढाली अमृता प्रीतम की “आजाद रूह”

लखनऊ। कल्चरल क्वैस्ट संस्था द्वारा कथक गुरु सुरभि सिंह ने अमृता प्रीतम के जीवन को “आजाद रूह” में समाहित करके नृत्य नाटिका के माध्यम से संत गाडगे  महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में आज शाम मंचित किया गया। लेखन, संगीत, वाइस ओवर, निर्देशन संग अमृता प्रीतम के किरदार को कथक गुरु सुरभि सिंह ने अपने शिष्यों के […]

Read More