100 से अधिक देशों के भारतीय डायस्पोरा ‘विकसित भारत रन’ में हुए शामिल

Untitled 1 copy 73

शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। देशभर में चल रहे सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर – 2 अक्टूबर) के अंतर्गत 28 सितंबर को 100 से अधिक देशों में ‘विकसित भारत रन’ 2025 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस दौड़ का उद्देश्य विदेशों में रहने वाले भारतीयों, स्थानीय समुदायों, छात्रों, पेशेवरों और भारत के मित्रों को एक साथ लाना है, ताकि वे 2047 तक विकसित भारत के दृष्टिकोण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहरा सकें। विदेशों में इस पहल को सफल बनाने में भारतीय मिशनों की अहम भूमिका रही, जिन्होंने भारतीय मूल के लोगों को एकजुट किया और विकसित भारत की यात्रा में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़े

वर्दी पर दाग: वर्दीधारी ही कर रहे खाकी को शर्मसार

विदेश मंत्रालय के सहयोग से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का यह पहला वैश्विक संस्करण था, जिसका उद्देश्य राष्ट्र निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास को प्रेरित करना है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया रन टू सर्व द नेशन टैगलाइन के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में विश्व के प्रतिष्ठित एवं सुगम स्थलों पर आयोजित 3-5 किलोमीटर की सामुदायिक दौड़ में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई। मेलबर्न, पर्थ, रियाद, रोम, सियोल, सिडनी, लंदन, मास्को, टोक्यो, बैंकॉक, बीजिंग, भूटान, तंजानिया, स्विट्ज़रलैंड बेरूत, बिश्केक, ब्रुनेई, दोहा, गाले, नैरोबी, कुआलालंपुर, लजुब्लजाना और मांडले जैसे विभिन्न शहरों में दौड़ आयोजित की गई।

इस कार्यक्रम के एक भाग के रूप में प्रतिभागियों ने विकसित भारत एवं आत्मनिर्भर भारत की शपथ ली और भारत की विकास यात्रा के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की। वे ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण अभियान में भी शामिल हुए, जिससे व्यक्तिगत जिम्मेदारी एवं पर्यावरणीय स्थिरता के बीच संबंध की दृढ़ता का संदेश मिला। प्रतिभागियों का ‘माई भारत’ पोर्टल से जुड़ाव दिखा, जो स्वयंसेवा के अवसर, अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम और युवा-केंद्रित पहल प्रदान करता है। इन कार्यक्रमों ने प्रवासी भारतीयों, भारतीय मूल के लोगों एवं स्थानीय समुदायों के बीच जुड़ाव के लिए एक जीवंत मंच भी प्रदान किया। भारतीय मिशनों ने व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सामुदायिक समूहों, सांस्कृतिक संगठनों एवं स्थानीय निकायों के साथ सहयोग किया।

इस रन में मेक्सिको सिटी का इंडिपेंडेंस मेमोरियल, सूरीनाम के पैरामारिबो में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल, सैन फ्रांसिस्को का गोल्डन गेट ब्रिज और दुनिया भर के कई अन्य प्रसिद्ध स्थल शामिल रहे। अन्य कई देशों की तरह ही आइसलैंड में भारतीय राजदूत आर. रविंद्र ने भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित किया और उन्हें विकसित भारत की शपथ दिलाई। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक बयान में आइसलैंड में भारतीय दूतावास ने कहा विकसित भारत की ओर, भारतीय दूतावास, रेक्जाविक ने ‘विकसित भारत रन’ आयोजित किया, ताकि प्रवासी भारतीयों को आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने में योगदान देने के लिए प्रेरित किया जा सके।

Spread the love

Abhishek Banerjee Amit Shah
National Politics

संसद क्यों नहीं आ रहे अमित शाह? अभिषेक बनर्जी ने साधा निशाना, बोले- सवालों से बच रही सरकार

Abhishek Banerjee Amit Shah: तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की संसद में मौजूदगी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गृह मंत्री हालिया विरोध-प्रदर्शनों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्ष के सवालों का सामना करने से बच रहे हैं। […]

Spread the love
Read More
West Bengal CM
National Politics West Bengal

CM शुभेंदु अधिकारी बाल-बाल बचे

अब सड़क मार्ग से जाएंगे CM West Bengal CM: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के हेलिकॉप्टर की मंगलवार को कोलाघाट में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। CM शुभेंदु अधिकारी कोलकाता से पश्चिम मेदिनीपुर के केशपुर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी और खराब मौसम के चलते इसे बीच रास्ते में […]

Spread the love
Read More
Abhijeet Deepke
Jharkhand National Politics

अभिजीत दीपके नहीं जाएंगे झारखंड

 छात्र आंदोलन से दूरी बनाने का किया ऐलान Abhijit Deepak, Jharkhand: छात्र आंदोलन को लेकर अभिजीत दीपके ने अपना रुख साफ कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वह झारखंड में चल रहे छात्रों के आंदोलन में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने के लिए नहीं जाएंगे। हालांकि, उन्होंने आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रति अपना […]

Spread the love
Read More