आजमगढ़ : नदी में एक साथ तीन बच्चों का शव उतराता मिलने से इलाके फैली सनसनी

Untitled 1 copy 72
  • मौके पर दो थानों की पुलिस मौके पर, घंटे भर सीमा विवाद में उलझी रही
  • अफसरों के आदेश पर जौनपुर पुलिस ने शवों को निकलवाकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए
  • खेतासराय आजमगढ़ सीमा पर हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। आजमगढ़ और जौनपुर जिले की सीमा पर सोंगर गांव के पास स्थित बेसव नदी में रविवार को एक साथ तीन मासूम बच्चों का शव उतराता मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। एक साथ तीन शव मिलने की सूचना मिलते ही जौनपुर के खेतासराय और आजमगढ़ जिले की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर शवों को नदी से बाहर निकलवाने के बजाए सीमा विवाद में उलझ गई। दोनों थानों की पुलिस को सीमा विवाद उलझनें की खबर मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। तब जाकर खेतासराय पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शवों को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं स्थानीय लोग बच्चों की हत्या कर शव नदी में फेंकने की आंशका जता रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि इस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है।

ये भी पढ़े

संभल के : ‘दिल’ दिल तो बच्चा है, वर्ल्ड हार्ट डे पर विशेष

इसमें से दो के शव एक ही गठ्ठर में और एक शव 15 मीटर दूर पुल के नीचे से बरामद हुआ है। शवों में एक लड़की तो दो लड़कों हैं। आजमगढ़ और जौनपुर पुलिस सीमा विवाद में घंटेभर तक उलझी रही। लेखपाल को बुलाकर नाप-जोख कराया तो घटनास्थल आजमगढ़ की सीमा में घटना स्थल पाया गया। लेकिन, आजमगढ़ पुलिस के इनकार करने पर जौनपुर के खेतासराय की पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है। इंस्पेक्टर खेतासराय रामआसरे ने बताया कि प्रथम दृष्टया में लग रहा है कि किसी ने शवों को नदी में प्रवाह किया है। कोई चोट के निशान नहीं हैं। पैर में सफेद रंग के धागे बाधे गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत कैसे हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

नीला ड्रम हत्याकांड में आज बड़ा फैसला, मुस्कान-साहिल को फांसी देने की मांग

नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को आज सुनाई जाएगी सजा, सौरभ के परिवार ने की फांसी देने की मांग Meerut : देशभर में चर्चित मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में आज, 14 अक्टूबर को अदालत मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला की सजा पर फैसला सुनाएगी। हत्या और साक्ष्य मिटाने के मामले में दोषी ठहराए […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News

जानकीपुरम के बाद अब दुबग्गा में पकड़ी गई अवैध मादक पदार्थ बनाने की फैक्ट्री

दो तस्कर गिरफ्तार, 13 करोड़ की अवैध मार्फिन बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF यूनिट लखनऊ की टीम ने मंगलवार को दुबग्गा थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में छापेमारी कर अवैध मार्फिन (ड्रग्स) बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। ANTF टीम को […]

Spread the love
Read More
Untitled 7 copy
Crime News

बीकेटी: बोरे में मिला एक व्यक्ति का खून लथपथ शव

हत्या कर फेंकी गई लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी अचरामऊ से मलाक जाने वाली पगडंडी पर हुई घटना का मामला व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी, फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस की जांच पड़ताल ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ में हत्या कर शव फेंकें जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मोहनलालगंज […]

Spread the love
Read More