जौनपुर दोहरा हत्या : सगे साले ने कराया था बहनोई और उसके भाई का कत्ल

murder
  • पुलिस ने घटना का किया खुलासा, मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी के जौनपुर जिले मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में बीते 13 सितंबर की रात दो लोगों की हुई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने जेल से हत्या किए जाने की योजना बनाई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी टुन्ने उर्फ मोहम्मद कलीम धनबाद निवासी ने पूछताछ में बताया कि 60 वर्षीय शाहजहां और 45 वर्षीय जहाँगीर उसके कारोबार का पैसा हड़प लिए थे, जब उसने पैसा माँगा तो दोनों भाई उसके घर में घुस आए और उसकी माँ को पीटकर बेइज्जत कर दिया। इसी अपमान का बदला लेने के लिए उसने दोनों की हत्या की साजिश रची।

ये भी पढ़े

 ‘लव-जिहाद’ का बदला ट्रैंड…अब मुस्लिम को ‘MARRID’ पसंद हैं!

उन्होंने कहा कि दूसरे आरोपी इन्तखाब उल मुख्तार सोनभद्र निवासी ने बताया कि यह योजना जिला कारागार जौनपुर में बंद कुख्यात अपराधी सोनू उर्फ सिराज के इशारे पर बनी थी। वह उसका मामा है और जेल से ही मोबाइल नंबर चलाता था। यहीं से पैसों का लेन-देन और सुपारी का खेल होता था। उन्होंने बताया कि तीसरे आरोपी सच्चे उर्फ मुअज्जम (जौनपुर निवासी) का भी मृतकों से कारोबार और जमीन को लेकर विवाद था। वह भी धोखे और हिस्सेदारी न मिलने से नाराज था। पुलिस पूछताछ में उसने खुलासा किया कि इससे पहले भी जहाँगीर को मुंबई में शूटरों के जरिए खत्म करने की कोशिश हुई थी, लेकिन शक हो जाने पर वह घर से निकलना बंद कर दिया था।

ये भी पढ़े

लव जिहाद का नया दांव, अब शादी-शुदा महिलाओं को फांस रहे मुसलमान, यह खबर पढ़कर रह जाएंगे दंग

घटना वाली रात दोनों भाई शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे थे, जैसे ही वे रामनगर के पास पहुँचे, घात लगाए हमलावरों ने गोलियों से भून डाला। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और 740 रुपये नगद बरामद किए। शनिवार को तरहटी मोड़ के पास से तीनों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने तीनों साजिश कर्ताओं को तो गिरफ्तार कर लिया है लेकिन मुख्य शूटर अभी पुलिस की पकड़ के से दूर।बाहर हैं उनकी गिरफ्तारी शीघ्र पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस बड़ी वारदात का पर्दाफाश करने वाली टीम में थाना प्रभारी के.के. सिंह के साथ उपनिरीक्षक गंगा सागर मिश्र, हेड कांस्टेबल राकेश यादव, कांस्टेबल पंकज मिश्रा, संदीप यादव, जितेंद्र यादव और राकेश मणि शामिल रहे।

Spread the love

Lucknow
Crime News

जानकीपुरम के बाद अब दुबग्गा में पकड़ी गई अवैध मादक पदार्थ बनाने की फैक्ट्री

दो तस्कर गिरफ्तार, 13 करोड़ की अवैध मार्फिन बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF यूनिट लखनऊ की टीम ने मंगलवार को दुबग्गा थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में छापेमारी कर अवैध मार्फिन (ड्रग्स) बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। ANTF टीम को […]

Spread the love
Read More
Untitled 7 copy
Crime News

बीकेटी: बोरे में मिला एक व्यक्ति का खून लथपथ शव

हत्या कर फेंकी गई लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी अचरामऊ से मलाक जाने वाली पगडंडी पर हुई घटना का मामला व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी, फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस की जांच पड़ताल ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ में हत्या कर शव फेंकें जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मोहनलालगंज […]

Spread the love
Read More
Pilibhit
Crime News Uttar Pradesh

पीलीभीत में सिलेंडर की आग ने छीनी मासूम की जिंदगी, दंपती समेत चार झुलसे

Pilibhit: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के पूरनपुर में मंगलवार को घर में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से एक दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि दंपती और उनके दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके […]

Spread the love
Read More