कदमा में जनकार्यों की निगरानी के लिए सरयू ने बनाई कमेटी

Untitled 7 copy 24

जमशेदपुर । जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने बुधवार को अपने आवास व कार्यालय पर अपने जनसुविधा प्रतिनिधियों और भाजपा तथा जदयू के मंडल अध्यक्षों के साथ एक बैठक की। बैठक में पूजा को देखते हुए कदमा में साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट और जन समस्याओं के निवारण को लेकर विशद चर्चा हुई।  राय ने एक कमेटी बनाने का निर्देश दिया जो स्थल भ्रमण कर देखेगी कि कदमा में काम हो रहा है या नहीं। अगर काम होने में कोई दिक्कत आ रही है तो कमेटी उसे एड्रेस करेगी। राकेश सिंह को इस कमेटी का जिम्मा दिया गया है।

बैठक में यह शिकायत आई कि कदमा क्षेत्र में जनसमस्याओं के समाधान को लेकर उचित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह भी शिकायत आई कि एक सिटी मैनेजर काम को लेकर गंभीर नहीं है। राय ने उनसे फोन पर बात की और लापरवाही न बरतने को कहा। बैठक में यह तय हुआ कि कमेटी में शामिल जदयू और भाजपा के मंडल अध्यक्षों को राकेश सिंह हर हफ्ते क्षेत्र का भ्रमण कर समस्याओं को देख कर संबंधित विभाग और विधायक सरयू राय से कोर्डिनेट कर समाधान निकालेंगे।

बैठक में यह तय किया गया कि TSUISL एरिया के अधीन पड़ने वाले क्षेत्रों की समस्याओं से अवगत होकर यह कमेटी TSUISL के वरीय पदाधिकारियों को सूचित करेंगे और समस्या का निदान करवाएंगे। बैठक में  राय ने कहा कि बीते कुछ महीनों में JNAC  से संबद्ध समस्याओं के निराकरण में शिकायतें आई हैं। इन्हें क्रमबद्ध कर बताएं कि कितनी शिकायतें आईं थीं, कितनों का समाधान हुआ और कितनी शिकायतें जस की तस पड़ी हुई हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर वह उचित कदम उठाएंगे। इस बैठक में राकेश सिंह, नीरज सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, भीम सिंह, तारक मुखर्जी, मनोज सिंह, धरन सिंह, अनुज चौधरी, निमाई अग्रवाल उर्फ गिच्चू, अजीत कुमार, माधव आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Abhijeet Deepke
Jharkhand National Politics

अभिजीत दीपके नहीं जाएंगे झारखंड

 छात्र आंदोलन से दूरी बनाने का किया ऐलान Abhijit Deepak, Jharkhand: छात्र आंदोलन को लेकर अभिजीत दीपके ने अपना रुख साफ कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वह झारखंड में चल रहे छात्रों के आंदोलन में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने के लिए नहीं जाएंगे। हालांकि, उन्होंने आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रति अपना […]

Spread the love
Read More
Rahul Gandhi
Jharkhand National Politics

रांची प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का सरकार को संदेश

रांची प्रदर्शन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान Ranchi student protest: Rahul Gandhi: झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। आंदोलन के 17वें दिन सोमवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी रांची की सड़कों पर उतरे और विधानसभा घेराव की कोशिश की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों […]

Spread the love
Read More
Former JPSC Chairman arrested
Jharkhand

छात्रों के प्रदर्शन के बीच झारखंड में बड़ा एक्शन, JPSC के पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते गिरफ्तार

Former JPSC Chairman arrested : झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी बीच राज्य में जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज हो गई है। रांची में छात्रों के विधानसभा घेराव के बीच झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को सीआईडी ने गिरफ्तार किया […]

Spread the love
Read More