महराजगंज जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत 65 वर्षीय वृद्ध महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

Untitled 5 copy 32
  • गांव में दहशत का माहौल
  • महिला की हालत गंभीर
  • एसपी सोमेन्द्र मीणा ने किया घटनास्थल का निरीक्षण,
  • अपराधी की तलाश में तीन टीमें गठित

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज।  महराजगंज जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरहना में एक वृद्ध महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव की रहने वाली 65 वर्षीय जुगुलावती देवी पर बीती रात करीब दो से तीन बजे के बीच उस वक्त हमला किया गया, जब वह अपने घर के पीछे बने शौचालय में गई थीं। अज्ञात हमलावर ने अचानक हमला करते हुए जुगुलावती देवी का गला रेतने का प्रयास किया और साथ ही उनके हाथ की नसों को भी बेरहमी से काट दिया। गंभीर रूप से घायल जुगुलावती देवी की हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। बुधवार की सुबह पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोमेन्द्र मीणा स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया।

ये भी पढ़े

भाभी खतरनाक : देवर को पटक कर दी लाठियों की बरसात

उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच के आदेश दिए। एसपी मीणा ने बताया कि अपराधी की पहचान और शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए तीन अलग-अलग जांच टीमों का गठन किया गया है। घटना के बाद जुगलावती देवी के पति राम बिशुन प्रजापति ने बताया कि घटना के समय वह सो रहे थे। उनकी पत्नी की चीख-पुकार सुनकर वह बाहर भागे, तब तक हमलावर फरार हो चुका था। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी पर बेहद बेरहमी से हमला किया गया, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश की जा रही है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

ये भी पढ़े

शादीशुदा युवक से प्यार की सजा मौत, युवती के साथ जो कुछ हुआ…जानकर रह जाएंगे हैरान

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More