कानपुर में सनसनी: युवक की जान लेने के कातिलों ने शव को जलाया

dead body
  • लाश बोरी में भरकर झाड़ियों में फेंका, शव की पहचान कराने में जुटी पुलिस
  • चकेरी थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी हत्या कर शव फेंकें जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। कानपुर जिले चकेरी थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव के पास स्थित किनारे सड़क किनारे मंगलवार को एक युवक की अधजली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक शव जला होने की वजह से पहचान कराने में दिक्कतें आ रही है। जानकारी के मुताबिक कानपुर जिले के चकेरी थाना क्षेत्र स्थित मथुरापुर गांव के पास से मंगलवार गुजर रहे राहगीरों ने एक युवक की झाड़ियों में पड़ी लाश होने की खबर पुलिस को दी।

ये भी पढ़े

आजम नहीं छोड़ेगें समाजवादी पार्टी : शिवपाल

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि शव बोरे में था और जला भी था। शव के आसपास कुत्ते घूम रहे थे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन की, लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि युवक की जान किसने और क्यों ली। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही थी कि देखते ही देखते तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ये भी पढ़े

नाबालिग प्रेमिका ने ऐसा काटा बवाल कि पुलिस रह गई सन्न, जानें क्या था मामला

पुलिस लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। युवक की उम्र 27-28 वर्ष के करीब आंकी जा रही है। इंस्पेक्टर चकेरी संतोष कुमार शुक्ला के मुताबिक आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को जलाने और फिर बोरे में भरकर फेंका दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़े

जेल से बाहर आये आजम की चुप्पी ने बढ़ाया सियासी पारा

Spread the love

Crime News Punjab

कनाडा जाने के लिए फर्जी शादी पर अलर्ट

Canada: कनाडा के इमिग्रेशन विभाग ने शादी और रिश्तों के जरिए इमिग्रेशन हासिल करने के लिए किए जाने वाले फर्जीवाड़े को लेकर चेतावनी जारी की है। इमिग्रेशन, रिफ्यूजीज एंड सिटिजनशिप कनाडा (IRCC) ने कनाडाई नागरिकों, स्थायी निवासियों और विदेशी नागरिकों को ऐसे रिश्तों के कानूनी परिणामों के बारे में आगाह किया है, जिनका मकसद वास्तविक […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Crime News Delhi

दिल्ली में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

New Delhi: राजधानी दिल्ली में नाबालिग के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का एक गंभीर मामला सामने आया है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी स्थित आस्था कुंज पार्क में तीन युवकों पर खुद को पुलिसकर्मी बताकर 17 वर्षीय लड़की को धमकाने और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी आसिफ […]

Spread the love
Read More
Mumbai
Crime News homeslider Maharastra

IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे मौत मामले में CCTV से सामने आया घटनाक्रम

Mumbai: IIT बॉम्बे के 22 वर्षीय BTech छात्र साहिल रवींद्र वाकोडे की मौत के मामले की जांच में CCTV फुटेज अहम कड़ी बनकर सामने आई है। क्राइम ब्रांच की टीम परीक्षा हॉल से लेकर कैंपस और हॉस्टल तक लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच कर रही है। जांच का उद्देश्य साहिल की मौत से पहले […]

Spread the love
Read More