सुलतानपुर: पत्नी निकली खूनी, प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या

hatya NayaLook
  • गला काटने के बाद गुप्तांग को भी काट दिया था
  • दोनों हत्यारे गिरफ्तार, घटना में इस्तेमाल आला कत्ल बरामद
  • धम्मौर क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सुलतानपुर जिले में एक बार रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई, यहां एक कलयुगी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की निर्मम हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी शव को चार से पांच किमी दूर नहर किनारे फेंककर फरार हो गए थे। पुलिस ने पांच दिन घटना का खुलासा करते हुए पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया ।
मामला सुल्तानपुर जिले के धम्मौर थाना क्षेत्र का है जहां अमेठी के पीपरपुर थाने के टिकावर गांव निवासी विनोद कुमार की शादी 10 साल पहले रामरती से हुई थी। विनोद अपनी पत्नी और तीन बच्चों संग रहता था। 17 सितंबर को उसका लहूलुहान शव सुलतानपुर जिले के धम्मौर थाने के जैतापुर गांव में नहर किनारे मिला था। मृतक के छोटे भाई सूरज ने गांव के सोनू नट पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी।

ये भी पढ़े

ब्राह्मण परिवार के बच्चे का खतना कर कराया धर्म परिवर्तन

पुलिस ने जांच के लिए दो टीमें गठित कीं। शुरुआत में सोनू फरार हो गया। शक की सुई पत्नी पर गई तो पुलिस ने उसकी कॉल डिटेल खंगाली। जांच में सामने आया कि रामरती और सोनू के बीच डेढ़ साल से प्रेम संबंध थे और विनोद को इसकी जानकारी हो गई थी।

ये भी पढ़े

नाबालिग प्रेमिका ने ऐसा काटा बवाल कि पुलिस रह गई सन्न, जानें क्या था मामला

पूछताछ में सोनू ने बताया कि उसने शराब पीने के बहाने विनोद को बाग में बुलाया, जहां दोनों ने मिलकर पहले गला रेत दिया और चेहरे पर वार किए। गुस्से में रामरती ने उसका प्राइवेट पार्ट भी काट दिया। हत्या के बाद दोनों शव को दूर फेंककर घर लौट आए और रामरती रोने का नाटक करती रही। एसओ अंजू मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने सोनू व रामरती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

राजधानी में कातिल बेखौफ, अपराध बेकाबू, सितंबर माह रहा हत्यारों के नाम

एक सप्ताह के भीतर आधा दर्जन संगीन वारदात, फिर भी दावा, कंट्रोल में है अपराध ए अहमद सौदागर Lucknow: 12 सितंबर 2026- मड़ियांव थाने से कुछ दूरी पर 70 वर्षीय बुजुर्ग मगन तिवारी की चाकू मारकर हत्या। नौ सितंबर 2026- तालकटोरा क्षेत्र में सैलून में काम करने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी को बेरहमी से […]

Read More
Crime News

तीन सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों हिस्ट्री शीट हुई खत्म

मौत के बाद दोनों मृतक हिस्ट्रीशीटर के खाका को पुलिस ने किया नष्ट ए अहमद सौदागर Lucknow : पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा के निर्देशन में सूचीबद्ध बदमाशों की निगरानी व मृतक हिस्ट्रीशीटरों के खाका नष्ट करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो मृतक सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों का खाका नष्ट किया गया है। नाका […]

Read More
Crime News homeslider

कृष्णानगर: खुद को पुलिसकर्मी बता कारोबारी को अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजफाश

छह अपहरणकर्ता गिरफ्तार, फर्जी पुलिस अधिकारी का आईडी कार्ड, दो तमंचा, कारतूस, दो लाख पचास हजार रुपए की नकदी व घटना में इस्तेमाल स्कार्पियो बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : कृष्णानगर क्षेत्र स्थित अपने दफ्तर से निकलते ही खुद को पुलिस अधिकारी बता कारोबारी सुदर्शन घोस को दिनदहाड़े अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह […]

Read More