नगराम: पत्नी निकली रामफेर की कातिल, मामा संग तीन गिरफ्तार

  • घटना में इस्तेमाल गमछा व मोटरसाइकिल बरामद
  • सलेमपुर इलाके में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बीते 19 अगस्त 2025 को नगराम थाना क्षेत्र सलेमपुर गांव के पास स्थित नाले में छतौनी गांव निवासी 35 वर्षीय जिस रामफेर का शव मिला था उसकी हत्या की गई थी। इस सनसनीखेज मामले का राजफाश करते हुए नगराम पुलिस ने सोमवार को मृतक की पत्नी मीरा, बछरावां रायबरेली निवासी मृतक का मामा बसंत लाल व उसके साथी मौरावां उन्नाव निवासी केतार को गिरफ्तार कर किया है।

पुलिस को घटना में इस्तेमाल गमछा व मोटरसाइकिल बरामद हुई है। सनद रहे कि बीते 18 सितंबर गुरुवार की रात अपनी पत्नी मीरा के साथ खाना खा रहा था कि इसी दौरान किसी का फोन आया और रामफेर खाने की थाली छोड़कर घर से निकला, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। घर पहुंचने पर नाटकीय ढंग से पत्नी मीरा परिवार के अन्य लोगों के साथ तलाश शुरू की। दूसरे दिन यानी 19 सितंबर की सुबह रामफेर का शव छतौनी गांव से कुछ दूरी पर सलेमपुर अचाका गांव के पास नाले में पड़ा मिला था। खबर मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रामफेर को शराबी बताकर पल्ला झाड़ते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

ये भी पढ़े

नंगी होकर पुलिस चौकी पहुंची महिला, वहां किया नंगा नाच, खबर पढ़कर दांतों तले दबा लेंगे उंगली

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर मौत होने की पुष्टि होते ही पुलिस हरकत में आ गई और कातिलों की तलाश में जुट गई। पुलिस मृतक की पत्नी मीरा को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उसकी कई बातें विरोधाभास दिखी। पुलिस ने और कड़ाई से पूछताछ की तो वह अपना जुर्म इक़बाल करते हुए कहा कि उसका और उसके पति के मामा बसंत लाल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पूछताछ में पुलिस को बताया कि जानकारी मिलते उसका पति आए दिन लड़ाई-झगड़ा करता था।

ये भी पढ़े

नाबालिग प्रेमिका ने ऐसा काटा बवाल कि पुलिस रह गई सन्न, जानें क्या था मामला

पति को रास्ते से हटाने के मीरा ने रामफेर के मामा बसंत लाल और उसके साथी केतार के साथ योजना बनाई और बसंत लाल ने धोखे से बुलाया और साथी के साथ मिलकर रामफेर की हत्या कर दी। खास बात यह है कि शुरूआती दौर में मीरा पड़ोसी रामतीरथ पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। पुलिस की सुझबुझ से फिलहाल निर्दोष जेल जाने से बच गया।

Crime News

मड़ियांव: अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 3.390 किलोग्राम अवैध गांजा व नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मड़ियांव पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3.390 किलोग्राम अवैध गांजा, 13 पुड़िया व 850 रुपए की नकदी बरामद हुई है। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे […]

Read More
Crime News

निगोहां के बाद अब मोहनलालगंज में कलयुगी बेटे पिता को उतारा मौत के घाट

सिर पर डंडे से वारकर ली जान, हत्यारोपी बेटा मौके से फरार खुजेहटा गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीती 23 फरवरी 2026 को आशियाना क्षेत्र के सेक्टर एल निवासी 49 वर्षीय मानवेंद्र सिंह हत्याकांड, रविवार को निगोहां थाना क्षेत्र स्थित शेखन खेड़ा गांव निवासी निवासी 44 वर्षीय राजेश्वरी हत्याकांड का […]

Read More
Crime News

कई जगह कलंकित हुए रिश्ते: करीबी ले रहे अपनों की जान

पेशेवर ने बदला ट्रैक, अपने बन रहे कातिल, सूचीबद्ध अपहर्ता और पेशेवर अपराधियों ने बदले रास्ते ए अहमद सौदागर लखनऊ। किडनैपिंग किंग बबलू श्रीवास्तव। पीपी गैंग का सरगना प्रकाश पांडेय। बिहार का शातिर अपराधी फजलुर्रहमान। मुठभेड़ में मारे गए शार्प शूटर श्रीप्रकाश शुक्ला और डकैत निर्भय गुर्जर। जरायम की दुनिया के ऐसे ही कई बड़े […]

Read More