गोमतीनगर: अदालत के आदेश पर बड़ी महिला नेत्री के भाई के खिलाफ धोखधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में धोखाधड़ी करने का मामला थम नहीं रहा है। गोमतीनगर के विकास खंड में रहने वाले मरर्चटास इनफाहा हाईट्स प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक ठाकुर सिंह मनराल ने गोमतीनगर थाने में गोमतीनगर के विजय खंड में रहने वाले चन्द्रशेखर बिष्ट उर्फ अमन सिंह बिष्ट व महानगर निवासी हिमांशु राय के खिलाफ करोड़ों की संपत्ति की हेराफेरी करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपी एक बड़ी महिला नेत्री के भाई बताए जा रहे हैं।

पुलिस को मिली तहरीर में उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में चन्द्रशेखर बिष्ट की मुलाकात गुलिस्तां कालोनी में हुई थी।वादी ने कहा कि उस समय उनकी मां अम्बी बिष्ट मौजूद थीं आरोप है कि आरोपी ने पीड़ित से कहा कि उनकी 22,10 बीघा जमीन सरोजनीनगर क्षेत्र स्थित सरसवा गांव में है। बताया जा रहा है कि वादी प्रतिवादी के बीच 11 सौ वर्ग फीट के हिसाब से सौदा हुआ और वादी नकद और चेकबुक के जरिए कुल 14 करोड़ रुपए दिए। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित ने कहा कि इन लोगों ने धोखाधड़ी कर रकम ऐंठ लिए। इस मामले जब विरोध किया तो वह कहने लगे कि यह सब धोखे से हुआ तब पीड़ित निदेशक ठाकुर सिंह को ठगी होने का एहसास हुआ। रिपोर्ट दर्ज करने पुलिस ने आनाकानी की तो ठाकुर सिंह ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की। तब जाकर अदालत के आदेश पर गोमतीनगर पुलिस ने धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की।

Central UP

आशियाना रंगोत्सव में महिलाओं ने जमकर खेली होली

जगदम्बेश्वर मंदिर परिसर में हुआ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ। आशियाना रेजिडेंट्स एसोसिएशन की महिला विंग के पांच दिवसीय रंगोत्सव के तहत सोमवार को महिलाओं ने धूमधाम से होली मनाई गई। कॉलोनी के जगदम्बेश्वर मंदिर परिस पर आयोजित हुए इस उत्सव में महिलाओं ने फाग और फिल्मी गीत गाकर मनोहारी नृत्य पेश किए। कार्यक्रम में […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

आगामी होली पर्व पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, चारों ओर रहेगा पुलिस का घेरा

14 कंपनी पीएसी बल सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान रहेंगे मुस्तैद किसी ने खुराफात किया तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था ए अहमद सौदागर लखनऊ। आगामी तीन-चार मार्च को होली पर्व है। इसे शांतीपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुराने लखनऊ सहित राजधानी […]

Read More
Central UP

सुरभि सिंह ने कथक में ढाली अमृता प्रीतम की “आजाद रूह”

लखनऊ। कल्चरल क्वैस्ट संस्था द्वारा कथक गुरु सुरभि सिंह ने अमृता प्रीतम के जीवन को “आजाद रूह” में समाहित करके नृत्य नाटिका के माध्यम से संत गाडगे  महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में आज शाम मंचित किया गया। लेखन, संगीत, वाइस ओवर, निर्देशन संग अमृता प्रीतम के किरदार को कथक गुरु सुरभि सिंह ने अपने शिष्यों के […]

Read More