अमूल ने 700 उत्पादों के दाम घटाये, 22 सितंबर से घी 40 रुपये प्रति लीटर सस्ता

Untitled 2 copy 35

नई दिल्‍ली। अमूल ब्रांड के तहत डेयरी उत्पादों का विपणन करने वाली गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (GCMMF) ने शनिवार को घी, बटर आइसक्रीम, बेकरी और फ्रोजन स्नैक्स सहित 700 से अधिक उत्पाद पैक की खुदरा कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। इस कटौती के बाद अमूल का घी 40 रुपये प्रति लीटर तक सस्‍ता हो जाएगा। नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी। GCMMF ने एक बयान में बताया कि वस्‍तु एवं सेवा कर (GST) दर में कटौती का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का फैसला किया है। कंपनी ने कहा, यह संशोधन मक्खन, घी, यूएचटी दूध, आइसक्रीम, पनीर, चॉकलेट, बेकरी रेंज, फ्रोजन डेयरी और आलू स्नैक्स, कंडेंस्ड मिल्क, पीनट स्प्रेड, माल्ट-आधारित पेय आदि जैसी उत्पाद श्रेणियों में किया गया है।

कंपनी के मुताबिक मक्खन (100 ग्राम) का MRP 62 रुपये से घटाकर अब 58 रुपये कर दिया गया है। घी की कीमतें अब 40 रुपये घटाकर 610 रुपये प्रति लीटर कर दी गई हैं। अमूल प्रोसेस्ड चीज ब्लॉक (1 किलो) का MRP 30 रुपये घटाकर 545 रुपये प्रति किलो कर दिया गया है। फ्रोजन पनीर (200 ग्राम) का नया MRP 22 सितंबर से 95 रुपये होगा, जो अभी 99 रुपये है। इससे पहले मदर डेयरी ने भी अपने उत्पादों की कीमतों में कटौती की घोषणा की थी।

36 लाख किसानों के स्वामित्व वाली GCMMF ने कहा, अमूल का मानना है कि कीमतों में कटौती से डेयरी उत्पादों, खासकर आइसक्रीम, पनीर और मक्खन, की व्यापक खपत बढ़ेगी, क्योंकि भारत में प्रति व्यक्ति खपत अभी भी बहुत कम है, जिससे विकास के बड़े अवसर पैदा होंगे। कंपनी ने कहा कि उसके डेयरी उत्पादों की मांग बढ़ेगी, जिससे उसके कारोबार में वृद्धि होगी।( हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Business Delhi Uttar Pradesh

Samsung Galaxy Tab S12 Ultra लॉन्च, 11,600mAh बैटरी और Galaxy AI का मिलेगा सपोर्ट

Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज लॉन्च, 14.6 इंच डिस्प्ले और Dimensity 9500 प्रोसेसर से लैस New Delhi :  Samsung ने अपनी नई Galaxy Tab S12 सीरीज को पेश कर दिया है। कंपनी ने इस लाइनअप में Galaxy Tab S12 Ultra और Galaxy Tab S12+ को शामिल किया है। दोनों टैबलेट को खास तौर पर प्रोडक्टिविटी, […]

Spread the love
Read More
Business

₹1,499 में Jio Bharat 4G फोन,छह महीने का रिचार्ज फ्री

JioBharat : रिलायंस जियो ने अपनी 10वीं एनिवर्सरी के मौके पर JioBharat 4G फीचर फोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए खास ऑफर पेश किया है। कंपनी के मुताबिक, ₹1,499 में JioBharat 4G फोन के साथ  छह महीने का रिचार्ज फ्री दिया जाएगा। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को छह महीने तक हर महीने 14GB डेटा […]

Spread the love
Read More
Business

₹10 से खरीद सकेंगे डिजिटल चांदी, JioFinance ने लॉन्च किया JioSilver

JioSilver : अब चांदी खरीदने के लिए ज्वेलरी शॉप जाने या बड़ी रकम खर्च करने की जरूरत नहीं है। JioFinance ऐप पर डिजिटल चांदी खरीदने की सुविधा शुरू हो गई है। कंपनी ने JioSilver लॉन्च किया है, जिसके जरिए ग्राहक महज ₹10 से 99.9 फीसदी शुद्ध डिजिटल चांदी खरीद सकेंगे। एक ट्रांजैक्शन में ग्राहक ₹10 […]

Spread the love
Read More