Very important : भारत धर्म एवं संस्कृति विमर्श आचार्य संजय तिवारी का विशेष व्याख्यान इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में 4 अक्टूबर को,

Untitled 1 copy 37

विशेष संवाददाता

नई दिल्ली। भारतधर्म और संस्कृति विमर्श में आचार्य संजय तिवारी का वक्तव्य एक महत्वपूर्ण आयोजन है। यह आयोजन चार अक्टूबर को शाम छह बजे से दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में होगा। यह जानकारी देते हुए इस महत्वपूर्ण आयोजन की संयोजक और भारत मेरे साथ प्रेस नई दिल्ली की मुख्य कार्यकारी सुरभि सप्रू ने बताया कि आचार्य संजय तिवारी  एक प्रसिद्ध विद्वान और संस्कृति विशेषज्ञ हैं, जो भारतीय संस्कृति और दर्शन पर अपने गहरे ज्ञान और समझ के लिए जाने जाते हैं।

आचार्य जी स्वयं भारत संस्कृति न्यास के संस्थापक एवं प्रसिद्ध पत्रिका संस्कृति पर्व के संस्थापक संपादक हैं। वह भारतीय वैदिक दर्शन, ज्ञान परंपरा, अध्यात्म, संस्कृति और सामाजिक संस्कार दर्शन के गहन अध्येता एवं व्याख्या हैं। संस्कृति पर्व पत्रिका ने अभी पहलगाम की घटना के बाद ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित एक विशेष अंक भी प्रकाशित किया है जिसका लोकार्पण भी इसी कार्यक्रम में श्रीनगर से ऑनलाइन किया जाएगा जिसमें कश्मीरी विद्वान और पंडित उपस्थित होंगे।

इस आयोजन में आचार्य संजय तिवारी  भारतीय संस्कृति के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा करेंगे, जैसे कि भारतीय दर्शन, साहित्य, कला और संस्कृति की विविधता। भारतीय संस्कृति के कश्मीर की केंद्रीय आध्यात्मिक भूमिका पर विशेष रूप से तथ्य प्रस्तुत किए जाएंगे। यह आयोजन उन लोगों के लिए एक अच्छा अवसर होगा जो भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और भारत के भाल के रूप में कश्मीर के भी विषयों और इतिहास में विशेष रुचि रखते हैं और आचार्य संजय तिवारी जी के विचारों से लाभ उठाना चाहते हैं।

Spread the love

Barabanki
Religion

श्राद्ध क्यों किया जाता है तर्पण का क्या है महत्व

Barabanki: भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा से पित्रों के दिन प्रारंभ हो जाते है जो अश्वनी (कुआर) कृष्ण पक्ष तक रहता है जो पितृ पक्ष के नाम से प्रख्यात है इन दिनों में मनुष्यों को क्या करना चाहिए। कोई भी मांगलिक कार्य नहीं होगे घरेलू उपयोगी वस्तु अन्य बड़े कार्य या इलेट्रॉनिक भूमि सामग्री नया कार्य वर्जित […]

Spread the love
Read More
Pradosh Vrat Today
homeslider Religion

प्रदोष व्रत आज

Pradosh Vrat Today: प्रदोष व्रत हिन्दू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण व्रत है, जो भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। यह व्रत हर महीने के दोनों पक्षों (कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष) की त्रयोदशी तिथि (13वें दिन) रखा जाता है। इस प्रकार एक साल में कुल 24 प्रदोष व्रत आते हैं। […]

Spread the love
Read More
Religion Uttar Pradesh

27 सितंबर को अशोक सिंघल का जन्म शताब्दी दिवस मनाया जायेगा

 मुख्यमंत्री सहित देश के दर्जनों नामी हस्तियां रहेगी मौजूद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश भर मे बैठको का दौर जारी  विजय श्रीवास्तव  Lucknow: आने वाले 27 सितंबर को लखनऊ के गोमतीनगर के CMS के सभागार मे हिंदू हृदय सम्राट रामजन्म भूमि आन्दोलन के प्रणेता स्व अशोक सिंघल जी का जन्म शताब्दी दिवस मनाया […]

Spread the love
Read More