हरदोई पुलिस के नए SP बने अशोक कुमार मीणा, संभाला पदभार

  • मातहतों के साथ पुलिस लाइन में ली परेड की सलामी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। IPS अधिकारी नीरज कुमार जादौन के तबादले के बाद सोनभद्र के एसपी रहे IPS अशोक कुमार मीणा ने हरदोई पुलिस के कप्तान का कार्यभार संभाल लिया है, इससे पहले उन्होने पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली और मातहतों का परिचय लेते हुए पुलिसिंग को और बेहतर बना कर कानून व्यवस्था को और मज़बूत करने पर ज़ोर दिया।

नवांगतुक SP एक मीणा ने शनिवार की सुबह कार्यभार संभाला, उसके बाद पुलिस लाइन पहुंचे, जहां उन्होने परेड की सलामी ली, साथ ही वहां मौजूद पुलिस अफसरों और पुलिस जवानों से परिचय प्राप्त करते हुए उनसे सीधा संवाद किया। SP मीणा ने कहा कि कानून व्यवस्था से कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिसिंग को अनुशासन, पारदर्शिता और जन सहभागिता की कड़ियों में पिरो कर और बेहतर बनाने पर ज़ोर दिया।

homeslider Uttar Pradesh

होली पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

होली के अवसर पर राजधानी Lucknow में रंग खेलने और विभिन्न जुलूसों व शोभायात्राओं को देखते हुए 4 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोटी रकम देने वाले बंदियों को ही मिलता जेल अस्पताल में इलाज

डॉक्टर-फार्मासिस्ट की वसूली से हो रही बंदियों की मौत! पैसा नहीं देने वाले बंदियों लाल-पीली गोली देकर टरका देते फार्मासिस्ट लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के लिए जानलेवा बन गई डॉक्टर और फार्मासिस्ट की अवैध वसूली। यह बात हम नहीं जेलों में बंद बंदियों का कहना है। बंदियों का आरोप है जेल अस्पताल में […]

Read More