शासन ने 16 IPS अधिकारियों का किया ट्रांसफर

  • IPS  संजीव सुमन को मिली देवरिया की कमान

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सूबे की योगी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। शासन द्वारा गुरुवार को जारी की गई सूची के मुताबिक आज़मगढ़, देवरिया, अलीगढ़, उन्नाव, कुशीनगर, प्रतापगढ़, औरैया, सोनभद्र , हरदोई, अंबेडकरनगर के पुलिस अधीक्षक बदल दिए गये हैं। पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा, लखनऊ में तैनात जय प्रकाश सिंह को उन्नाव का SP  बनाया गया है। अलीगढ़ के SSP संजीव सुमन को देवरिया का एसपी बनाया गया है। हरदोई के एसपी नीरज कुमार जादौन को अलीगढ़ का SSP  बनाया गया है।

सोनभद्र के SP अशोक कुमार मीना को पुलिस अधीक्षक, हरदोई की जिम्मेदारी मिली है। SP, रेलवे आगरा में तैनात अभिषेक वर्मा को सोनभद्र का एसपी बनाया गया है। एसपी, उन्नाव दीपक भूकर को प्रतापगढ़ का एसपी बनाया गया है। एसपी, प्रतापगढ़ डॉ अनिल कुमार-।। को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ बनाया गया है। अंबेडकरनगर के एसपी केशव कुमार को कुशीनगर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। औरैया के पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर को पुलिस अधीक्षक, अंबेडकरनगर बनाया गया है। प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त अभिषेक भारती को औरैया का एसपी बनाया गया है।

वहीं आजमगढ़ के SSP  हेमराज मीना को पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उप्र भेजा गया है। कुशीनगर के एसपी संतोष कुमार मिश्रा को पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उप्र भेजा गया है। देवरिया के एसपी विक्रांत वीर को पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक भेजा गया है। प्रयागराज में 4 वाहिनी पीएसी में सेनानायक मनीष कुमार शांडिल्य को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी मिली है। पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, बलिया के रूप में तैनात अनिल कुमार झा को पुलिस अधीक्षक, रेलवे आगरा बनाया गया है। सेनानायक और उपसेनानायक, 27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर में तैनात सर्वेश कुमार मिश्रा को सेनानायक, 04 वाहिनी पीएसी, प्रयागराज बनाया गया है।

Foods homeslider Lifestyle

खिला-खिला पोहा: 10 मिनट में तैयार हेल्दी नाश्ता

सुबह का नाश्ता अगर हल्का, स्वादिष्ट और पोषक हो तो दिन भर ऊर्जा बनी रहती है। ऐसे में पोहा एक बेहतरीन विकल्प है। खासकर अगर पोहा खिला-खिला बने, तो उसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। आइए जानते हैं आसान स्टेप्स में स्वादिष्ट पोहा बनाने की विधि। आवश्यक सामग्री 2 कप मोटा पोहा, 2 बारीक […]

Read More
Crime News homeslider

होली पर खून: नोएडा सोसाइटी में युवक की गोली मारकर हत्या

दिल्ली से सटे Noida के सेक्टर-75 स्थित आईवी काउंटी सोसाइटी में होली के दिन खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया। रंगों के त्योहार के बीच गोलियों की आवाज से पूरी सोसाइटी दहल उठी। थाना सेक्टर-113 क्षेत्र में हुई इस वारदात में 39 वर्षीय साहिल सिंघल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस […]

Read More
homeslider National Politics

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने साधे सामाजिक समीकरण

16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए Indian National Congress ने अपने छह उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस बार पार्टी ने सामाजिक संतुलन साधने की रणनीति अपनाते हुए आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक और सवर्ण समुदायों से प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है। खास बात यह है कि घोषित छह नामों में […]

Read More