भूटान में 406 करोड़ रुपये की 297 परियोजनाओं में सहयोग कर रहा भारत

Untitled 1 copy 32

शाश्वत तिवारी

थिम्पू। भूटान की 13वीं पंचवर्षीय योजना के लिए भारत और भूटान सरकार के बीच दूसरी भारत-भूटान उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना (HICDP) समिति की बैठक 18 सितंबर को थिम्पू में आयोजित की गई। बैठक के दौरान समिति ने 13वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के लिए HICDP  के दूसरे बैच के रूप में कुल 4.06 अरब न्गुलट्रम (406 करोड़ रुपये) की 297 परियोजनाओं की समीक्षा की और उन्हें मंजूरी दी। इसके साथ ही भूटान के सर्वांगीण विकास में योगदान देने वाली इन योजनाओं में सहयोगी बनते हुए भारत ने अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाया है।

थिम्पू स्थित भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व थिम्पू स्थित भारतीय दूतावास के उप-प्रमुख अनिकेत जी. मांडवगाने ने किया, जबकि भूटानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के द्विपक्षीय विभाग में निदेशक पेमा त्सोमो ने किया। इसके साथ ही समिति ने HICDP परियोजनाओं के पहले बैच के कार्यान्वयन की प्रगति की भी समीक्षा की और कुल 4.40 अरब न्गुलट्रम (440 करोड़ रुपये) की 275 परियोजनाओं में संशोधन को मंजूरी दी।

दूतावास ने कहा दोनों देशों के बीच मित्रता एवं सहयोग के अनूठे और स्थायी बंधन को ध्यान में रखते हुए यह बैठक मैत्रीपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई। इन परियोजनाओं से स्थानीय समुदायों के लिए सुगम्यता और आर्थिक अवसरों में वृद्धि होने और बेहतर आजीविका, रोजगार के अवसरों और खाद्य सुरक्षा में योगदान मिलने की उम्मीद है। HICDP  छोटे आकार की परियोजनाएं होती हैं, जिनकी कार्यान्वयन समय-सीमा कम होती है और इनमें ग्रामीण संपर्क, पेयजल आपूर्ति, सिंचाई, कृषि अवसंरचना, बाढ़ सुरक्षा, पर्यटन विकास, टाउनशिप अवसंरचना विकास, अपशिष्ट प्रबंधन जैसे क्षेत्र शामिल होते हैं। इनका कार्यान्वयन विशेष रूप से ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में स्थानीय सरकारों द्वारा किया जाता है। एचआईसीडीपी के लिए 10 अरब न्गुलट्रम (1,000 करोड़ रुपये) निर्धारित किए गए हैं।

Spread the love

homeslider International

ईरान पर अमेरिकी हमले का नया दौर? ट्रंप ने कहा- बहुत जल्द जीतेंगे यह जंग

वॉशिंगटन : ईरान और अमेरिका के बीच जारी सैन्य टकराव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका यह जंग बहुत जल्द जीत सकता है। साथ ही, जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका में होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले ईरान पर दोबारा सैन्य कार्रवाई […]

Spread the love
Read More
Sonauli, Maharajganj
International

विश्व पर्यटन दिवस पर सोनौली बार्डर पर पर्यटकों की जांच प्रक्रिया को सरल और सहज बनाने पर जोर

सोनौली बार्डर से लुंबिनी तक मुफ्त बस सेवा-अध्यक्ष होटल संघ नेपाल सोनौली बार्डर पर पर्यटकों का हुआ भव्य स्वागत- होटल संघ नेपाल उमेश चन्द्र त्रिपाठी Sonauli, Maharajganj: विश्व पर्यटन दिवस पर भारतीय सीमा से सटे नेपाल के‌ बेलहिया सीमा प्रवेश स्थल पर पर्यटकों के स्वागत और पर्यटन प्रोत्साहन के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। […]

Spread the love
Read More
New York
International

IBSA व ‘ग्लोबल साउथ’ संग भारत का साझा संकल्प

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 81वें सत्र के इतर न्यूयॉर्क में भारत की कूटनीतिक सक्रियता लगातार नए आयाम छू रही है। कैरिकॉम और फिपिक वार्ताओं के बाद, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वैश्विक मंच पर ‘ग्लोबल साउथ’ की प्राथमिकताओं और एक मजबूत बहुपक्षीय व्यवस्था को रेखांकित करने वाली दो और […]

Spread the love
Read More