पंचायत चुनाव को लेकर सपा नेता शिवपाल यादव के ऐलान से सियासी तापमान चढ़ा
इटावा। उत्तर प्रदेश की वर्तमान राजनीति में इस समय समाजवादी पार्टी के शिवपाल सिंह यादव खासे चर्चा में है। शिवपाल यादव ने पंचायत चुनाव को लेकर इटावा से जो ऐलान किया है उस ऐलान ने सभी राजनैतिक दलों के कान खड़े कर दिए है। शिवपाल यादव ने सीधे तोर पर कहा कि समाजवादी पार्टी 2026 में होने वाले यूपी पंचायत चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी।
यूपी में 16 IAS अफसरों के तबादले, किंजल सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी
लखनऊ। आज चली तबादला एक्सप्रेस में महिला अफसरों को सरकार ने जमकर तरजीह दी। कुछ 16 तबादलों में 10 लेडी अफसरों को सरकार ने प्रमुख जिम्मेदारी सौंपी है। डीएम बहराइच से लखनऊ वापस लौटी मोनिका रानी को महानिदेशक बेसिक शिक्षा की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
Birthday Special 75 साल में साधारण से असाधारण बने नरेन्द्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी पचहत्तर वर्ष के हो गये हैं। यह अवसर केवल उनके जीवन की एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि भारतीय राजनीति के एक अहम अध्याय का प्रतीक भी है। मोदी का जीवन असाधारण संघर्ष, धैर्य और राजनीति में उत्थान का उदाहरण माना जाता है।
बीकेटी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक भैंस की मौत, दूसरी घायल
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक भैंस की झुलस कर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गई।
ये भी पढ़े
विश्वकर्मा पूजा के दिन इन राशियों को मिल रहा है व्यापार में धन का लाभ
बेरहम पति: पत्नी को लहुलुहान कर दुधमुंही को लेकर फरार
लखनऊ। घरेलू विवाद के चलते इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के तकरोही में मंगलवार को एक नशेड़ी पति ने पत्नी पर कहर बनकर टूट पड़ा। बेरहम ने पीट-पीटकर अधमरा करने के बाद एक वर्षीय दुधमुंही बच्ची को लेकर भाग निकला।
चिनहट: पुनीत यादव को गोली मारने वाले दो गोलीबाज गिरफ्तार
लखनऊ। चिनहट क्षेत्र के मटियारी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मटियारी गांव निवासी 37 वर्षीय पुनीत यादव के ऊपर गोलियों की बौछार कर उसे जख्मी करने वाले नामजद हमलावर विनय यादव सहित दो गोली बाजों को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।
गोरखपुर: आतंक का पर्याय बने पशु तस्करों ने छात्र को मार डाला
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र स्थित महुआ गांव में सोमवार की देर रात पशु तस्करों और ग्रामीणों के बीच आमना-सामना हो गया।
कैसरबाग: मूसलाधार बारिश के चलते रिहायशी इलाके में सौ साल पुराना पेड़ गिरा
लखनऊ। सोमवार की रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के चलते कैसरबाग इलाके में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक पीपल का पेड़ गिर गया। यह हादसा मछली मंडी में भरी भीड़ में होने से अफरातफरी मच गई।
ये भी पढ़े
जानिए ज्योतिष क्या है और जीवन में ग्रहों की कैसी होती है भूमिका?
पत्नी के फेसबुक पर छह हजार फॉलोअर्स, मोबाइल पर बिजी रहती थी, पति ने मार डाला
जयपुर। प्रतापनगर स्थित यूनिक टावर सोसायटी में श्वेता-श्रीयम हत्याकांड के 13 दिन बाद ही आमेर में एक पति ने जयपुर-दिल्ली हाईवे पर गला घोटकर पत्नी रेशमा उर्फ नैना मंगलानी (22) की हत्या कर दी।
बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
बरेली। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
