बहरीन में आंध्र-तेलंगाना पर्यटन और ODOP वॉल का उद्घाटन

Untitled 4 copy 13

शाश्वत तिवारी

मनामा। विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों के सहयोग से भारत की ‘फोकस स्टेट व यूटी’ और एक जिला एक उत्पाद (ODOP) पहल का वैश्विक विस्तार जारी है। मध्य पूर्वी देश बहरीन में भारतीय राजदूत विनोद के. जैकब ने दूतावास के कांसुलर हॉल में आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना पर्यटन और ODOP वॉल का उद्घाटन किया। विदेशी धरती पर एक खाड़ी देश में क्षेत्रीय विरासत का जश्न मनाने का यह एक गौरवशाली क्षण था, जहां राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह और भारतीय समुदाय के सदस्य उपस्थित थे।

ये वॉल (दीवारें) आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों के पर्यटन आकर्षणों के साथ-साथ ओडीओपी योजना के तहत चिन्हित उत्कृष्ट उत्पादों को भी प्रदर्शित कर रही हैं। इस अवसर पर भारतीय राजदूत जैकब ने तेलुगु में उद्घाटन भाषण दिया। उनके भाषण में दोनों राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, शिल्प कौशल और पर्यटन क्षमता का बखान किया गया। बहरीन स्थित भारतीय दूतावास ने 16 सितंबर को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा दो महीनों तक दूतावास में आंध्र और तेलंगाना पर्यटन और ओडीओपी वॉल प्रतिष्ठित स्थलों, शिल्प और उत्पादों को प्रदर्शित करेंगी। इस उद्घाटन समारोह में दोनों राज्यों के समुदाय के सदस्यों द्वारा जीवंत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और स्वादिष्ट व्यंजन प्रस्तुत किए गए हैं।

आज के फोकस स्टेट व यूटी पहल के उद्घाटन समारोह में प्रवासी सूचना डेस्क भी मौजूद रहा। माननीय सांसद डॉ. भीम सिंह और भारतीय समुदाय के सदस्यों ने OCI, KIP, SPDC और PBBY  जैसी प्रमुख योजनाओं पर प्रकाश डाला, जो विरासत को अवसरों से जोड़ती हैं। बता दें कि भारतीय दूतावास की ‘फोकस राज्य व केंद्र शासित प्रदेश’ पहल के तहत किसी विशेष राज्य व केंद्र शासित प्रदेश के पर्यटन और ओडीओपी उत्पादों का बहरीन में लगभग एक महीने की अवधि के लिए प्रचार किया जा रहा है। दूतावास अब तक बिहार, झारखंड, राजस्थान, कश्मीर, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु को इस पहल के तहत शामिल कर चुका है।

Spread the love

New York
International

फ्रांस-UAE के साथ भारत की त्रिपक्षीय बैठक, G4 मंच से उठाई UNSC सुधार की आवाज

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान न्यूयॉर्क में भारत की कूटनीतिक सक्रियता अपने चरम पर है। इसी कड़ी में न्यूयॉर्क में दो अत्यंत महत्वपूर्ण बहुपक्षीय बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भारतीय पक्ष का नेतृत्व करते हुए देश के रणनीतिक हितों और वैश्विक […]

Spread the love
Read More
New York
International

ग्लोबल साउथ और भारत-CELAC बैठकों की जयशंकर ने की अध्यक्षता

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान न्यूयॉर्क में भारत ने एक बार फिर विकासशील देशों की आवाज को मजबूती से बुलंद किया है। न्यूयॉर्क में समान सोच वाले ‘ग्लोबल साउथ’ देशों और उनके सहयोगियों की एक उच्च-स्तरीय मंत्री-स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ. एस. […]

Spread the love
Read More
International

जापानी सांसदों ने विदेश सचिव से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

शाश्वत तिवारी New Delhi: भारत और जापान के बीच रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के जापानी सांसदों के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने 21 सितंबर को विदेश सचिव विक्रम मिसरी से मुलाकात की। जापानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व LDP के इंटरनेशनल ब्यूरो के डायरेक्टर और पूर्व […]

Spread the love
Read More