औद्योगिक नेताओं से सहयोग बढ़ाने को लेकर “मार्गेरिटा” पहुंचे हांगकांग

शाश्वत तिवारी

हांगकांग। औद्योगिक नेताओं से मुलाकात, सहयोग के नए अवसर तलाशने, निवेश प्रवाह को बढ़ावा देने और भारत- हांगकांग के बीच समग्र व्यावसायिक एवं आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से विदेश राज्यमंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने हांगकांग का आधिकारिक दौरा किया। हांगकांग स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने ‘एक्स’ पर उनके दौरे की मुख्य बातें साझा करते हुए, विदेश एवं कपड़ा राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने राजदूत प्रदीप कुमार रावत के साथ मिलकर हांगकांग में कपड़ा उद्योग के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ एक आकर्षक चर्चा की। यह चर्चा सहयोग के नए अवसरों की तलाश, निवेश को बढ़ावा देने और भारत तथा हांगकांग के बीच व्यावसायिक एवं आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित रही।

राज्य मंत्री मार्गेरिटा ने भी इस वार्ता के बारे में पोस्ट करते हुए कहा हांगकांग में अग्रणी कपड़ा उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करके बहुत खुशी हुई। भारत और हांगकांग के बीच व्यापारिक और आर्थिक संबंधों को और मज़बूत करने के लिए मिलकर काम करने पर गहन चर्चा हुई। अपनी यात्रा के दौरान मंत्री ने हांगकांग और मकाऊ रहने वाले भारतीय प्रवासियों से भी मुलाकात की। अपने अनुभव को ऑनलाइन साझा करते हुए उन्होंने कहा हांगकांग और मकाऊ में मौजूद जीवंत भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करके मुझे बहुत खुशी हुई।

उनका बहुमूल्य योगदान लोगों के बीच संबंधों को मज़बूत करने और भारत तथा हांगकांग व मकाऊ विशेष प्रशासनिक क्षेत्रों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने में योगदान देता रहेगा। उनकी इस यात्रा ने आर्थिक साझेदारी को मज़बूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया और साथ ही घनिष्ठ सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधों को पोषित करने में प्रवासी भारतीयों की भूमिका को दर्शाने का भी काम किया।

Business Economy

पश्चिम एशिया तनाव से भारत की अर्थव्यवस्था पर खतरे के संकेत

पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है। BMI ने अपनी ‘इंडिया आउटलुक’ रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि यदि क्षेत्र में हालात नहीं सुधरे तो भारत के निवेश माहौल और जीडीपी वृद्धि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, यदि ईरान संकट के चलते […]

Read More
Business

LPG सिलेंडर हुआ महंगा: एक मार्च से बढ़े दाम, जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट

देशभर में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए महीने की शुरुआत महंगाई के साथ हुई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करते हुए 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। नई दरें एक मार्च से लागू हो चुकी हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू रसोई […]

Read More
Business

मिडिल ईस्ट तनाव का असर: आज 444 इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द

पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब भारत के विमानन क्षेत्र पर भी साफ दिखाई देने लगा है। केंद्र सरकार के नागर विमानन मंत्रालय के अनुसार हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों के कारण आज भारत से संचालित होने वाली करीब 444 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रद्द होने की संभावना है। इससे हजारों यात्रियों की […]

Read More