कैसरबाग: मूसलाधार बारिश के चलते रिहायशी इलाके में सौ साल पुराना पेड़ गिरा

Untitled 12 copy 5
  • एक युवक की पेड़ के नीचे मौत, दर्जन भर लोग घायल
  • पुलिस और नगर निगम दस्ता मौके पर
  • उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक घटनास्थल और घायलों की हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सोमवार की रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के चलते कैसरबाग इलाके में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक पीपल का पेड़ गिर गया।‌ यह हादसा मछली मंडी में भरी भीड़ में होने से अफरातफरी मच गई। पेड़ इतना भारी-भरकम था कि आसपास के मकानों की दीवारें दरक गई। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग दब गए और एक युवक की मौत हो गई।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारियों व नगर निगम के अफसर सकते में आ गए और आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। हादसे की खबर मिलते ही उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौके पर पहुंचे। भारी मात्रा में पुलिस और दमकल कर्मी के जवान राहत में लगे हैं। बताते चलें कि जिस जगह पर धड़धड़ाते हुए पीपल का पेड़ गिरा है, वहां मछली मंडी लगती थी।

पुलिस, दमकल कर्मी और नगर निगम टीम ने पेड़ के नीचे दबे लोगों को काफी मशक्कत के बाद निकलवाकर अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ‌ स्थानीय लोगों की मानें तो यह पेड़ सौ साल से अधिक पुराना है, आज तक इस जर्जर पेड़ की ओर किसी जिम्मेदार अफसरों की नजर नहीं पहुंची नतीजतन इसी लापरवाही के चलते मंगलवार को वहां चीख-पुकार मच गई। वहीं पेड़ इतना भारी था कि पेड़ गिरते ही उसकी डालें आसपास में बने मकानों पर गिर पड़ी, जिससे कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कई गुमटियां भी क्षतिग्रस्त हो गई।

उपमुख्यमंत्री ने घायलों को बेहतर इलाज करने के लिए दिए निर्देश

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि एक युवक की हुई मौत पर गहरा दुःख जताया है। उन्होंने अस्पताल में भर्ती सभी घायलों को बेहतर इलाज करने के लिए निर्देश दिए हैं। वहीं मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी विशाख जी ने के मुताबिक एक युवक की मौत हुई है और चार लोग जख्मी हुए हैं, जबकि वहां की चीख-पुकार साफ बयां कर रही है एक-दो नहीं दर्जन भर से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं‌।

Spread the love

Sawan Somwar
homeslider Religion

भगवान शिव को प्रसन्न करने का शुभ अवसर…जानें चारों व्रत की तिथियां, पूजा विधि और नियम

Sawan Somwar  सावन सोमवार का व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने का विशेष उपवास है, जिसमें पहले सावन सोमवार की तारीख तीन अगस्त 2026 है, और इस पवित्र माह में कुल चार सोमवार व्रत रखे जाएंगे। इस दौरान भक्त सुबह स्नान कर शिवलिंग पर जल व बेलपत्र अर्पित करते हैं और दिनभर उपवास रख कर […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों को रहना होगा सतर्क

Today’s Horoscope मेष : आज पूरा दिन मन अशांत हो सकता है। मानसिक उलझनों के कारण किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य के प्रति भी विशेष सावधानी बरतें, बाहर के खाने से बचें। यदि नौकरी की तलाश में हैं तो आज इंटरव्यू में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है लेकिन अति […]

Spread the love
Read More
Dubagga
Crime News

दुबग्गा वन क्षेत्र में धड़ल्ले से काटे जा रहे हरे भरे सागवान के पेड़

Dubagga ट्रैक्टर ट्राली में लोड कर गैर जनपदों में की जा रही तस्करी वन रक्षक और वन दारोगा की मिलीभगत से हो रही हरे पेड़ों की कटान दुबग्गा वन रेंज क्षेत्र के कसमंडी रोड जाखड़ बाग चौराहा मयूर सिटी के सामने प्रतिबंध हरे पड़ों की कटान घड़ल्ले से हो रही है। इस क्षेत्र में हरे […]

Spread the love
Read More