भदोही : जमीनी विवाद में बेटे ने की, पिता की गला दबाकर हत्या

  • हत्या के आरोपी बेटे का दावा पिता नशे के रहे आदती, बेंच रहे थे जमीन

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही में बेटे ने बाप की हत्या कर दिया। बेटा पिता के नशे की लत और संपत्ति को लेकर परेशान था और बाप बेटे में इसी को लेकर विवाद था। जिसकी वजह से उसने ऐसा कदम उठाया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। भदोही अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के अनुसार गोपीगंज थाने के गोपालपुर उपवार गांव के निवासी सूरज दुबे ने 14 सितंबर को इस आशय की तहरीर दिया कि छह  सितंबर को उसके बड़े भाई ने भोजन के बाद कमरे में सो रहे पिता जय शंकर दुबे की गला दबाकर हत्या कर दिया। उसका आरोप था कि पिता जयशंकर दुबे कमरे में सो रहे थे पिता के साथ वहां वह भी सो रहा था। इसी दौरान बड़े भाई कृष्ण कुमार दुबे उर्फ दिलीप दुबे कमरे में आए और पिताजी के साथ सो गए थोड़ी देर बाद भाई ने पिताजी के सीने पर चढ़कर उनका गला दबा दिया जिससे पिताजी की मृत्यु हो गई।

पुलिस इस मामले को गंभीरता को लेते हुए तत्काल गोपीगंज थाने में मुकदमा पंजीकृत कर लिया और जांच में जुट गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसके पूर्व गोपीगंज पुलिस को इलेक्ट्रिक शॉट लगने से मौत की सूचना दी गईं थीं, लेकिन शव परीक्षण करने के बाद पुलिस का शक हो गया। फिर छोटे भाई की तरफ से तहरीर देकर हत्या की आशंका को और मजबूत कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने पिता के हत्या के आरोपी कृष्ण कुमार उर्फ दिलीप दुबे को सोमवार को कौलापुर रेलवे क्रासिंग से सेमराध रोड से गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक भदोही शुभम अग्रवाल के दावे के अनुसार पिता की हत्या के आरोपित कृष्ण कुमार उर्फ़ दिलीप दुबे ने यह कबूल किया कि पिता नशे की लत से परेशान थे। नशे का आदी होने के कारण अपने नाम की सारी जमीन बेच दिए। शेष जमीन थी उसको भी बेचने के फिराक में थे, जिसकी वजह से मैं काफी परेशान था। जमीन बचाने का कोई रास्ता न पाकर मैंने 06 सितंबर की रात्रि में सोते वक्त उनका गला दबा कर हत्या कर दिया।(BNE)

Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

एडमिट कार्ड दिखाकर निगम की बसों से निशुल्क यात्रा नहीं कर पाएंगे अभ्यर्थी

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 नया लुक संवाददाता लखनऊ। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की 14 एवं 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के दौरान परिवहन निगम की बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा किये जाने विषयक भ्रामक सूचना सोशल […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

भाजपा की डबल इंजन सरकार के दोनों इंजन हो गए फेल: अखिलेश यादव

अवैध खनन से लेकर अन्य अवैध कारोबार की भाजपा सरकार में भरमार नया लुक संवाददाता लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में अवैध खनन से लेकर अन्य अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर हो रहे हैं। इस सरकार में भ्रष्टाचार और संसाधनों की लूट चरम पर है। […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

बिहार के मौलाना सलीम की टिप्पणी के विरोध में सोनौली में प्रदर्शन, भाजपाइयों ने पुतला फूंका

     उमेश चन्द्र त्रिपाठी सोनौली महराजगंज। सीएम योगी की मां के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने के आरोप के मद्देनजर बुधवार की दोपहर स्थानीय भाजपा नेता प्रेम जायसवाल के नेतृत्व में हिन्दू संगठनों के लोगों ने कस्बे के रामजानकी मंदिर चौराहे पर बिहार के मौलाना सलीम का पुतला फूंका।  लोगों ने जमकर नारेबाजी करते हुए […]

Read More