विपक्ष के विरोध के बीच सरकार ने दी दलील, इसलिए हो रहा इंडिया-पाकिस्तान मैच

Untitled 6 copy 14

लखनऊ। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला रात आठ बजे से शुरू होगा। लेकिन इसे लेकर भारत में जमकर सियासत देखने को मिल रही है। पाकिस्तान के साथ मैच खेलने को लेकर कांग्रेस पार्टी सहित विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधा है तो वहीं सरकार ने इसे खेल की आवश्यकता बताकर इसका बचाव किया है। शिवसेना (UBT) के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र में ‘सिंदूर’ विरोध प्रदर्शन किया और लोगों से पाकिस्तान के साथ होने वाले मैच के बहिष्कार की अपील की। उन्होंने इस मैच को सैनिकों और पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों का अपमान करार दिया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाया कि क्या यह मैच ट्रंप के दबाव में हो रहा है। उधर, शिवसेना शिंदे गुट ने मैच का बचाव किया और कांग्रेस के शासनकाल की ओर इशारा करते हुए कहा कि तब भी भारत और पाकिस्तान के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले जाते थे, जब संबंध तनावपूर्ण हुआ करते थे।

ये भी पढ़े

Asia Cup 2025 : आज अबू धाबी में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच अहम मुकाबला

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर सरकार ने साफ किया है कि ‘खेल और ऑपरेशन सिंदूर’ दो अलग-अलग मुद्दे हैं। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मैच के विरोध करना उन खिलाड़ियों के साथ अन्याय है जिन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मैच को आयोजित करने के फैसला ‘सोच-समझकर’ लिया गया है, क्रिकेट की अपनी भावनाएं हैं जो राजनीति से परे हैं। सरकार का कहना है कि भारत पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय मुकाबले नहीं खेलेगा, न तो भारत को कोई खिलाड़ी पाकिस्तान जाएगा और न ही पाकिस्तान की टीम भारत आएगी। लेकिन बहुपक्षीय मुकाबले खेले जाएंगे।

गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर फैंस दो धड़ों में बंट गए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह का संबंध नहीं होना चाहिए, चाहे वो खेल हो, व्यापार हो या पानी, वहीं दूसरा धड़ा कह रहा है कि खेल को खेल ही रहने दिया है, इसे राजनीति से न जोड़ा जाए। जिस तरह सेना ने पाकिस्तान को हमेशा बॉर्डर पर धूल चटाई है, उसी तरह खिलाड़ी पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाड़ियों को खेल के मैदान पर धूल चटाएंगे।

Spread the love

Ben Stokes
homeslider Sports

टेस्ट जीत के बाद विवाद में घिरे स्टोक्स, क्रिकेट जगत में मची हलचल

Ben Stokes इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 115 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी। जीत के बाद कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन  जश्न मनाने के लिए एक नाइटक्लब पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान क्लब में मौजूद कुछ लोगों के […]

Spread the love
Read More
Hardik Pandya
homeslider Sports

अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या… टीम इंडिया को बड़ा झटका

Hardik Pandya भारत और अफगानिस्तान के बीच शुरू होने जा रही वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या  चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। इससे पहले दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली  भी चोट के चलते सीरीज से बाहर हो चुके हैं। हार्दिक की […]

Spread the love
Read More
ODI World Cup 2027
Sports

ODI World Cup 2027 से पहले वेस्टइंडीज को बड़ा झटका, बारिश ने बढ़ाई चिंता

ODI World Cup 2027 : वनडे विश्व कप 2027 में अभी करीब डेढ़ साल का समय बाकी है, लेकिन कई टीमों ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इस बीच दो बार की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के लिए एक चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही […]

Spread the love
Read More