न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर थानाध्यक्ष, दरोगा समेत छह पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज

FIR

आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग दंपती के साथ पुलिस उत्पीड़न का मामला आया है। महिला की शिकायत और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर थानाध्यक्ष पवई, SI सहित छह पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट ने सीओ स्तर के अधिकारी से मामले की जांच का आदेश दिया है। पीड़िता तारा देवी ने कोर्ट को बताया कि छह अगस्त 2024 की रात करीब 1:30 बजे वह अपने पति विद्यासागर पाण्डेय के साथ भाई रमेश तिवारी के घर नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोलघाट में रुकी थीं। पति छत पर सो रहे थे, तभी पवई थाने के उपनिरीक्षक श्रीकृष्ण कुमार मिश्र, सिपाही बृजेश तिवारी और दो अन्य अज्ञात सिपाहियों ने तारा देवी के भतीजे विकास तिवारी के साथ पहुंचकर गालीगलौज शुरू कर दी।

उन्होंने पति को गाली देते हुए जगाया और कहा कि तुम्हारा लड़का गांव की लड़की को लेकर भागा है”। शोर सुनकर तारा देवी और उनके भाई भी छत पर पहुंचे। जब पति ने सफाई दी, तो थानाध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने पति को लाठी-डंडे और बंदूक की बट से पीटा। मौके पर अंडिका गांव निवासी रोहित यादव भी मौजूद था। पांचों ने मिलकर पति को तीसरी मंजिल की छत से फेंक दिया, जिससे उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

पुलिसकर्मियों ने पति को अपनी जीप में डालकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया और बिना मेडिकल जांच के भाग गए। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बाद में तारा देवी के घर अंडिका पहुंचकर बताया कि पति अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने 23,000 रुपये थमा दिए और धमकी दी कि दवा-इलाज करा लो, कोई कार्रवाई की तो बहुत बुरा होगा। पीड़िता ने पैसे लेने से इन्कार किया, लेकिन वे घर पर छोड़कर चले गए। उन्होंने बताया कि घटना के तीसरे दिन पुलिस ने साजिश के तहत मेडिकल जांच कराया। तारा देवी ने कई बीघा खेत बेचकर पति का इलाज कराया, जो अभी भी बिस्तर पर ही हैं। उन्होंने उच्च अधिकारियों, मुख्यमंत्री कार्यालय और 23 अगस्त 2024 को एसपी आजमगढ़ को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरन चार सितंबर 2024 को कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई गई। नगर कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अब इसकी विवेचना होगी, विवेचना में जो सामने आएगा उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

इन पुलिसकर्मियों पर की गई कार्रवाई

कोर्ट ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। इस आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने उपनिरीक्षक श्रीकृष्ण कुमार मिश्र, रमेश तिवारी (सिपाही), दो अज्ञात सिपाही, थानाध्यक्ष अनिल सिंह और रोहित यादव के खिलाफ आपराधिक धमकी और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया वहीं कोर्ट ने इस मामले की जांच सीओ स्तर के अधिकारी से कराने के आदेश दिए हैं।

Spread the love

Uttar Pradesh

नौतनवां का ‘टेस्टी पिज़्ज़ा पैराडाइज’ जांच के घेरे में, लटकी कार्रवाई की तलवार

DM का निर्देश—मानक पूरे न करने वाले रेस्टोरेंट होंगे सील उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj:  महराजगंज जनपद के नौतनवां स्थित ‘टेस्टी पिज़्ज़ा पैराडाइज’ रेस्टोरेंट गंभीर लापरवाही और प्रशासनिक जांच के घेरे में आ गया है। बीते 17 सितंबर 2026 को एक ग्राहक द्वारा ऑर्डर किए गए भोजन कढ़ाई पनीर, चावल, तावा रोटी और पानी की बोतल […]

Spread the love
Read More
Education Uttar Pradesh

सेवा संकल्प अभियान: प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर

Service Pledge Campaign: सेवा संकल्प अभियान के तहत न्याय पंचायत स्तरीय चित्रकला, निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कंपोजिट विद्यालय सनौली में किया गया। जिसमे न्याय पंचायत के समस्त विद्यालय से प्रथम आये छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर नोडल शिक्षक श्रीश चतुर्वेदी द्वारा बच्चों को प्रतियोगिताओ का महत्व बता कर उत्साहवर्धन […]

Spread the love
Read More
homeslider National Uttar Pradesh

बृजभूषण से सुलह के बाद बाबा रामदेव का बड़ा बयान

New Delhi: योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही जुबानी जंग अब खत्म होती नजर आ रही है। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद के सुलझने के संकेत मिले हैं। रामदेव ने भी इस दिशा में स्पष्ट […]

Spread the love
Read More