पुलिस महानिदेशक का फरमान : कान्फ्रेंसिंग के जरिए ने वरिष्ठ अधिकारियों का लिया इम्तिहान

Untitled 2 copy 14
  • 20 जनपदों में जन शिकायतों में बढ़ोतरी होने पर भड़के DGP , जल्द ही मांगा जवाब

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सूबे के अलग-अलग जिलों में बढ़ते अपराध की रोकथाम और मुकदमों का जल्द से जल्द निस्तारण करने के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने कांफ्रेंसिंग के जरिए वरिष्ठ अफसरों के सभी अपराध पर समीक्षा बैठक की। इस दौरान यूपी के बीस जनपदों में जन शिकायतों में बढ़ोतरी मिलते ही DGP भड़क गए और जल्द से जल्द स्पष्टीकरण मांगा है। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण नाराजगी जताते हुए चार जनपदों के पुलिस अफसरों और दो जनपदों के पुलिस कमिश्नर से जवाब मांगा है। बताते चलें कि पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए शुक्रवार को यूपी के सभी जिलों के कमिश्नर जोन के अफसरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से आयोजित समीक्षा बैठक में यह बात खुलकर सामने आई।

पुलिस मुख्यालय से जारी हुई प्रेस नोट में बताया गया कि इस बैठक में मुख्य रूप से चार बिंदुओं- जन सुनवाई, कानून-व्यवस्था, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा को लेकर समीक्षा की गई। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण की समीक्षा बैठक में पाया कि 75 में से 56 जनपदों में जन-शिकायतों में कमी आई है, जबकि बीस जिलों में बढ़ोतरी हुई है। पुलिस महानिदेशक ने शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जन-शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी जनपदों के जून, जुलाई और अगस्त के जनशिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की।

वहीं इन जिलों से स्पष्टीकरण

शिकायतों में बढ़ोतरी होने वाले बीस जनपदों में सर्वाधिक बढ़ोतरी वाले छह जिलों में शिकायतों के शिथिल पर्यवेक्षण पर डीजीपी ने बेहद नाराजगी जताई है। देवरिया, संभल, कौशांबी, बदायूं के पुलिस अधीक्षकों एवं गाजियाबाद तथा वाराणसी के पुलिस कमिश्नरों से जवाब मांगा है । पुलिस महानिदेशक ने हर एक जिले को फरमान देते हुए कहा कि उन थानों को चिन्हित कर कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया, जहां से लगातार जन शिकायतों में लापरवाही बरती गई है।

Spread the love

Forest Campaign
Uttar Pradesh

जलौनी लकड़ी की उपलब्धता के लिए वन विभाग की पहल

प्रत्येक विकास खण्ड में आज होगी ऊर्जा वन की स्थापना Forest Conservation Campaign : वैश्विक ऊर्जा संकट के दृष्टिगत जलौनी लकड़ी की अनवरत उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 23 जुलाई को ‘एक पेड़ मां के नाम‘ विषयवस्तु पर आधारित वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के अंतर्गत प्रदेश के प्रत्येक विकास खण्ड में न्यूनतम 01 हेक्टेयर क्षेत्र में […]

Spread the love
Read More
Prayagraj Road Accident
Crime News Uttar Pradesh

अज्ञात वाहन की टक्कर से उजड़ा परिवार, प्रयागराज में महिला की मौत से मचा कोहराम

Prayagraj Road Accident : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अब सीसीटीवी […]

Spread the love
Read More
Ram Mandir Trust
homeslider Uttar Pradesh

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी संतों को, CEO नियुक्ति फिलहाल टली

Ram Mandir Trust : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की न्यासी मंडल की अहम बैठक बुधवार को अयोध्या में ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी श्रावण मास की तैयारियों, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था और धार्मिक गतिविधियों को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। सबसे […]

Spread the love
Read More