मोदी की हिंसाग्रस्त मणिपुर की यात्रा महज दिखावा : खरगे

Mallikarjun Kharge NayaLook 1

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हिंसा से जूझ रहे मणिपुर की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा को दिखावा करार देते हुए कहा है कि उन्होंने शांति बहाली का ठोस प्रयास करने की बजाय शोर शराबा करने पर ज्यादा ध्यान दिया है। खरगे ने प्रधानमंत्री के नाम एक संदेश में शनिवार को कहा कि नरेंद्र मोदी, मणिपुर में आपका तीन घंटे का पड़ाव करुणा नहीं, बल्कि एक दिखावा है और हिंसा से घायल हुए लोगों के जख्मों का अपमान है। मणिपुर की राजधानी इम्फाल और चुराचांदपुर में आप जो तथाकथित रोड शो कर रहे हैं वह राहत शिविरों में रहने वाले लोगों का दर्द सुनने से बचने का एक प्रयास है। उन्होंने मणिपुर हिंसा के जख्मों का जिक्र करते हुए कहा कि वहां 864 दिनों की हिंसा में लगभग 300 लोग मारे गये और 1,500 से ज़्यादा घायल हुए तथा हिंसा के कारण 67,000 लोग विस्थापित हुए हैं। मणिपुर में भड़की हिंसा के बाद से आपने 46 विदेश यात्राएं कीं हैं लेकिन अपने देश के नागरिकों को सहानुभूति के दो शब्द कहने के लिए मणिपुर की एक भी यात्रा नहीं की। मणिपुर के दौरे पर आप इससे पहले जनवरी 2022 में गये और वह भी वहां चुनावी यात्रा पर गये थे। कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी पर हमला करते हुए कहा कि आपकी ‘डबल इंजन’ सरकार ने मणिपुर के निर्दोष लोगों की जान ले ली है। आप और गृह मंत्री अमित शाह की घोर अक्षमता और सभी समुदायों के साथ विश्वासघात की मिलीभगत को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाकर जांच से तो बचा लिया लेकिन वहां हिंसा अब भी जारी है।

उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की ज़िम्मेदारी भाजपा की थी लेकिन इसमें केंद्र सरकार फिर से टालमटोल कर रही है। भाजपा को यह भी ध्यान रखना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा और सीमा पर सुरक्षा आपकी ही सरकार की ज़िम्मेदारी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा “आप अपने लिए एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित कर रहे हैं। यह उन लोगों के घावों का मजाक है जो आपकी संवैधानिक ज़िम्मेदारियों का निर्वहन नहीं करने के कारण पीड़ा झेल रहे हैं। आपके शब्दों में कहूं तो, आपका राजधर्म कहां है। इस बीच पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने भी मोदी पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का मणिपुर दौरा इस बात का एहसास कराता है कि एक नेता में सहानुभूति और करुणा का कितना अभाव हो सकता है।

उन्होंने कहा “मणिपुर 2023 से जल रहा है और उन्हें आज ढाई साल बाद वहां जाने का समय मिला। यह दौरा भी आधे-अधूरे मन से किया गया है। वहां बमुश्किल कुछ घंटे बिताए हैं और इसे भी मिज़ोरम के दौरे से जोड़ दिया गया है। वहां हिंसा का कारण बनी गहरी सामाजिक खाई को कम करने का कोई काम नहीं हुआ है। दोनों समुदायों को शांति के लिए तैयार करने का प्रयास करने की बजाय मोदी इस दौरे को जनसंपर्क कार्यक्रम की तरह ले रहे हैं और अपने दौरे का भव्य जश्न मना रहे हैं। यह उदासीन, असंवेदनशील और आत्म-प्रशंसापूर्ण स्टंट मणिपुर के लोगों का मज़ाक उड़ाने के अलावा और कुछ नहीं होगा। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि हिंसा भड़कने के ढाई साल बाद आख़िरकार इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मणिपुर जा रहे हैं लेकिन सनद रहे, वो आज भी वहां पर लोगों के आंसू पोंछने, विस्थापितों से मिलने, जिन महिलाओं को नोचा गया- उनका हाल जानने या शांति की अपील करने के लिए नहीं बल्कि रेलवे प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने जा रहे हैं और शायद इसीलिए मणिपुर में उनके आगमन का विरोध हो रहा है। (वार्ता)

Spread the love

National

आय से अधिक संपत्ति मामला: अधिकारी के लॉकर से मिला नोटों का जखीरा

Hyderabad News : आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार लैंड रिकॉर्ड्स विभाग के डिप्टी डायरेक्टर नरहरी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को उनके बैंक लॉकरों की तलाशी शुरू की, जिसमें पहले ही लॉकर से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई […]

Spread the love
Read More
Diritt del sentier
National

गुज़रे ज़माने के फुटपाथ और छाँव देते दरख़्त

  Diritt del sentier :  शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में सड़कों के किनारे बने फुटपाथ और लंबी दूरी के मार्गों के किनारे हरियाली सहित पथिकों को छाया देने वाले वृक्ष अतीत की बात हो गए हैं। फुटपाथ पर दुकानदारों ने कब्जा कर लिया है तो वृक्ष कहीं मार्ग चौड़ीकरण तो कहीं विकास की भेंट चढ़ […]

Spread the love
Read More
homeslider National

IVF से जन्मीं जुड़वां बेटियों का DNA नहीं मिला, गुरुग्राम कपल को लगा झटका

IVF DNA Mismatch Case : हर माता-पिता अपने बच्चों में अपनी झलक देखने की उम्मीद रखते हैं। लेकिन गुरुग्राम के एक दंपति के साथ जो हुआ, उसने उनके जीवन को पूरी तरह बदल दिया। IVF प्रक्रिया के जरिए जन्मीं उनकी जुड़वां बेटियों का DNA टेस्ट जब उनके साथ मैच नहीं हुआ, तो पूरा परिवार हैरान […]

Spread the love
Read More