सेबी के निदेशक मंडल की शुक्रवार को अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा

Untitled 6 copy 7

मुंबई । पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के निदेशक मंडल की शुक्रवार को अहम बैठक होनी है, जिसमें कई अहम सुधार प्रस्तावों पर विचार किये जाने की संभावना है। मुख्य मुद्दों में बड़ी कंपनियों के लिए आईपीओ की शर्तों में ढील और न्यूनतम सार्वजनिक हिस्सेदारी हासिल करने की समय-सीमा बढ़ाने जैसे प्रस्ताव शामिल हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय की अध्‍यक्षता में शुक्रवार को होने वाली बोर्ड की बैठक में कई नियामक सुधारों पर चर्चा होनी है। अन्य प्रमुख मुद्दों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) के लिए अनुपालन को सरल बनाना, कुछ वैकल्पिक निवेश कोषों (AIF) में मान्यता प्राप्त निवेशकों के लिए नियमों में ढील देना, रेटिंग एजेंसियों की गतिविधियों का दायरा बढ़ाना और REIT और इनविट को इक्विटी का दर्जा देना शामिल है। सेबी के प्रमुख तुहिन कांत पांडेय के कार्यकाल की ये तीसरी बोर्ड बैठक होगी। पांडेय ने इस साल एक मार्च को सेबी प्रमुख का पदभार संभाला था। (हिन्दुस्थान समाचार)

 

Spread the love

Trump vs Canada
Business homeslider International

पुल उद्घाटन से बाहर रखने पर भड़के ट्रंप, मुनाफे में 50% हिस्सेदारी का दावा

Trump vs Canada : अमेरिका और कनाडा के बीच बढ़ता व्यापारिक तनाव अब दोनों देशों की साझा बुनियादी ढांचा परियोजनाओं तक पहुंच गया है। हालिया विवाद की वजह बना गॉर्डी होवे इंटरनेशनल ब्रिज, जिसके उद्घाटन समारोह में अमेरिका को पहले आमंत्रित किया गया था, लेकिन बाद में कनाडा ने निमंत्रण वापस ले लिया। इस फैसले […]

Spread the love
Read More
Business

Adani Group ने खत्म की एयरलाइन लॉन्च की चर्चाएं, कहा- ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं

Adani Group : भारतीय विमानन क्षेत्र में अपनी एयरलाइन शुरू करने की अटकलों पर आखिरकार अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने आधिकारिक स्थिति स्पष्ट कर दी है। कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी गई नियामकीय फाइलिंग में कहा है कि फिलहाल कमर्शियल एयरलाइन कारोबार में उतरने की उसकी कोई योजना नहीं है। कंपनी ने हालिया मीडिया […]

Spread the love
Read More
invesment Post Office MIS
Business

15 लाख का एकमुश्त निवेश, हर महीने ₹9,250 की पक्की कमाई; जानिए पूरी स्कीम

 Post Office MIS :  अगर आप अपनी बचत को ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं, जहां पूंजी पूरी तरह सुरक्षित रहे और हर महीने तय आय भी मिलती रहे, तो पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। यह केंद्र सरकार द्वारा समर्थित स्मॉल सेविंग्स स्कीम है, जिसमें एक बार […]

Spread the love
Read More