दिन में रैकी रात में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा

Untitled 5 copy 7
  • इंस्पेक्टर चिनहट की टीम ने सरगना सहित तीन युवकों को किया गिरफ्तार
  • टोपी और मास्क लगाकर देते थे घटना को अंजाम
  • भारी मात्रा में चोरी के गहने, मोबाइल फोन व नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। शक्ल से सीधे – सादे दिखने वाले अमित, अभिनन्दन और नरसिंह को देखकर कोई सोच भी नहीं सकता था कि ये शातिर चोर हैं। मगर गुरुवार को जब ये तीनों इंस्पेक्टर चिनहट टीम के हत्थे चढ़े तो खुलासा हुआ कि दिन में टोपी और मास्क लगाकर दिन में गली-कूचों में घूम-घूमकर रैकी करते थे फिर मौका मिलते ही बंद मकानों का ताला तोड़कर घरों में रखी रकम और जेवरात बटोर फुर्र हो जाते थे। तीनों ने मिलकर 11 अगस्त 2025 को चिनहट क्षेत्र स्थित चक मल्हौरी पुर्वांचल विहार निवासी अभिषेक राय व चार सितंबर 2025 को न्यू कांशीराम कालोनी लौलाई निवासी सूर्यपाल कश्यप उर्फ सूरज के घर का ताला तोड़कर चोरी करने की बात स्वीकार किया है।

इनके पास से सोने-चांदी के कीमती जेवरात, तीन मोबाइल फोन व चार हजार तीन सौ रुपए की नकदी बरामद हुई है। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के निर्देशन में वह और उनकी टीम में शामिल उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुमित कुमार, उपनिरीक्षक विवेकानंद व उपनिरीक्षक मुलायम यादव ने एक ऐसे गिरोह को गुरुवार को पकड़ा जो टोपी और मास्क लगाकर बंद मकानों का ताला तोड़कर व नकब लगाकर चोरी करते थे। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और पूछताछ में अपना नाम गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र स्थित कौशल पुरी छोटा भरवारा निवासी अमित कुमार रस्तोगी पुत्र अशोक कुमार रस्तोगी, बहराइच जिले के रूपैडिहा थाना क्षेत्र स्थित चकिया गांव निवासी अभिनन्दन यादव पुत्र संजय यादव व बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र स्थित तेलवारी गांव निवासी नरसिंह गौतम पुत्र गया प्रसाद गौतम बताया।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक गिरोह का सरगना अमित कुमार रस्तोगी है और इसके खिलाफ कुल 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि अभिनन्दन यादव के खिलाफ कुल 16 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं आरोपी नरसिंह गौतम के खिलाफ कुल दो मुकदमे दर्ज हैं। इंस्पेक्टर के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों का एक संगठित गिरोह है जो घूम-घूमकर पहले रैकी करते हैं फिर मौका मिलते ही बंद घरों में धावा बोलकर घटना को अंजाम देते हैं। उन्होंने बताया कि इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!

Today’s Horoscope मेष : आज थोड़ी कम चिड़चिड़ाहट हो सकती है, लेकिन परिस्थितियों, मन की चंचलता पर जीत की आवश्यकता होगी। शांत रहें और प्रतीक्षा करें और देखें कि संसार में आपके लिए क्या है। परेशानी के तूफान के बाद आप ठंडी हवा महसूस करेंगे। वृष : आज एक बड़े परिवर्तन का संकेत मिल रहा […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

DG कारागार पीसी मीना ने सेवा स्मृति’ स्मारिका का किया विमोचन

ए अहमद सौदागर Lucknow : कारागार सेवानिवृत्त पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की संगोष्ठी में महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं पीसी मीना ने वार्षिक स्मारिका ‘सेवा स्मृति’ का विमोचन किया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के संरक्षक SP सिंह पुंढीर ने मुख्य अतिथि पीसी मीना का सम्मान किया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। महामंत्री आरसी […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

गोरखपुर में पशु तस्करों ने किया था दीपक गुप्ता का अपहरण

हत्या के मामले में फरार चल व बदमाश रामपुर से गिरफ्तार ए अहमद सौदागर Lucknow : यूपी STF ने गोरखपुर में पशु तस्करी के दौरान दीपक गुप्ता की हत्या के मामले में वांछित शातिर पशु तस्कर को रामपुर से गिरफ्तार किया है। STF के अनुसार 8 अक्टूबर को थाना पिपराइच, गोरखपुर के मुकदमें में वांछित […]

Spread the love
Read More