टाइगर श्रॉफ ने पॉश मुंबई के इलाके खार में स्थित बेचा अपना फ्लैट

tiger shroffNayaLOok

मुंबई । बॉलीवुड के मशहूर एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या फिटनेस से जुड़ी खबर नहीं है, बल्कि उनका रियल एस्टेट डील है। खबर है कि टाइगर ने मुंबई के पॉश इलाके खार में स्थित अपना आलीशान अपार्टमेंट बेच दिया है और इस सौदे से उन्हें शानदार मुनाफा हुआ है। यह अपार्टमेंट खार के रुस्तमजी पैरामाउंट में स्थित था, जो शहर के सबसे लक्ज़री और हाई-एंड रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट्स में गिना जाता है। टाइगर का यह अपार्टमेंट लगभग 1,989.72 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ था और इसके साथ तीन प्राइवेट पार्किंग स्पेस की भी सुविधा थी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस संपत्ति की बिक्री सितंबर 2025 में पंजीकृत हुई थी। अपार्टमेंट की बिक्री पर 93.60 लाख रुपये स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में चुकाए गए। टाइगर ने यह अपार्टमेंट कुल 15.60 करोड़ रुपये में बेचा है। दिलचस्प बात यह है कि टाइगर ने साल 2018 में यह प्रॉपर्टी 11.62 करोड़ रुपये में खरीदी थी। यानी महज सात सालों में उन्होंने 3.98 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमा लिया।

टाइगर श्रॉफ सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि रियल एस्टेट निवेश के मामले में भी समझदारी दिखाते हैं। उनकी गिनती बॉलीवुड के उन सितारों में होती है, जो बेहद आलीशान और लग्ज़री लाइफस्टाइल जीते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर की कुल संपत्ति लगभग 248 करोड़ रुपये आंकी जाती है। वह महंगी कारों, शानदार घरों और फिटनेस से जुड़ी अपनी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। इतना ही नहीं, टाइगर का पुणे में भी एक बेहद खूबसूरत बंगला है, जिसे अक्सर उनके प्रशंसक चर्चा का विषय बनाते हैं।

काम के मोर्चे पर बात करें तो टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘बागी-चार’  को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 5 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और रिलीज के शुरुआती दिनों में ही इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बागी-चार’ ने कुछ ही दिनों में 31.25 करोड़ रुपये से अधिक की शानदार कमाई कर ली है। फिल्म का निर्देशन ए हर्ष ने किया है, जिन्हें कन्नड़ फिल्मों जैसे ‘बजरंगी’ और ‘वेधा के लिए जाना जाता है। वहीं, इस बड़े प्रोजेक्ट को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। ( हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Medha Shankar Movie
Entertainment

बजट तक नहीं निकाल पाई फिल्म, फिर भी प्राइम वीडियो के टॉप ट्रेंड में पहुंची

Medha Shankar Movie :  सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए तरसने वाली बॉलीवुड फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2‘ ने OTT पर आते ही खेल पलट दिया है। 16 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महज 1.85 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई थी और साल 2026 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों […]

Spread the love
Read More
emraan hashmi new movie rooh
Entertainment

बॉलीवुड के ‘सीरियल किसर’ की यह फिल्म मचा देगी धमाल

म्यूजिकल हॉरर फिल्म ‘रूह’ में नजर आएंगे इमरान हाशमी 20 साल से ज्यादा के करियर में दी कई यादगार फिल्में अंशिका दुबे emraan hashmi new movie rooh : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और ‘सीरियल किसर’ के नाम से प्रसिद्ध इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) आगामी म्यूजिकल हॉरर फिल्म ‘रूह’ में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म […]

Spread the love
Read More
Tamannaah Bhatia
Entertainment

तमन्ना भाटिया का बयान: ‘आइटम सॉन्ग’ नहीं, मेरे लिए ये हैं पार्टी एंथम

Tamannaah Bhatia : बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने ‘आइटम सॉन्ग’ शब्द को लेकर अपनी राय खुलकर सामने रखी है। उन्होंने कहा कि वह अपने डांस नंबरों को आइटम सॉन्ग नहीं बल्कि ‘पार्टी एंथम’ मानती हैं, क्योंकि कई बार ये गाने उन फिल्मों से भी ज्यादा लोकप्रिय हो जाते हैं जिनका […]

Spread the love
Read More