काठमांडू पोखरा,इटहरी, बुटवल और भैरहवा में भी कर्फ्यू ,दहशत में भारतीय पर्यटक

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

भैरहवा/नेपाल। नेपाल में ‘जनरल जी’ आंदोलन के तेज होने के बाद, सुनसरी जिले के इटहरी और काठमांडू, पोखरा ,रूपन्देही जिले के बुटवल और भैरहवा में कर्फ्यू का आदेश जारी किया गया है। सुनसरी जिला प्रशासन कार्यालय के प्रमुख जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने इटहरी के मुख्य चौक के आस-पास के इलाकों में दोपहर 3:30 बजे से अगले आदेश तक कर्फ्यू का आदेश जारी किया है।

इसी तरह, रूपन्देही जिला प्रशासन कार्यालय ने बुटवल और भैरहवा में शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक कर्फ्यू का आदेश जारी किया है। प्रमुख जिलधिकारी डॉ टोकराज पांडे द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, बुटवल में पेट्रोल पंप, धागा कारखाना पुल, बेलबास चौक, चिड़िया खोला और मंगलापुर तथा भैरहवा में रोहिणी खोला पुल, बिथरी पुल, बुद्ध चौक और मेउड़िहवा के इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है। काठमांडू में शाम और रात में कर्फ्यू जारी रहेगा।

homeslider International

झापा क्षेत्र संख्या पांच में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और बालेन शाह के बीच कड़ा मुकाबला

नेपाल में बालेन शाह बन सकते हैं प्रधानमंत्री या कोई और? खौफजदा हैं नेपाल की तीन पुरानी पार्टियां राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी भी मजबूत स्थिति में पांच को चुनाव,सात को गिनती और आठ या नौ मार्च तक नेपाल में नई सरकार का गठन उमेश चन्द्र त्रिपाठी चुनाव आगामी पांच मार्च को है। मतों की गिनती सात […]

Read More
homeslider International

विदेश में भारतीय मिशनों ने ‘सेवा तीर्थ’ में लिए संकल्प को दोहराया

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों में काम करने वाले तमाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 2047 तक भारत को एक खुशहाल और आत्मनिर्भर देश बनाने के लिए खुद को मजबूती से समर्पित करने का संकल्प लिया है। उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री कार्यालय यानी ‘सेवा तीर्थ’ में अपनी पहली मीटिंग के दौरान […]

Read More
homeslider International

पश्चिम एशिया संकटः भारतीय दूतावासों की चौबीसों घंटे निगरानी शुरू

 शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद पश्चिम एशिया में एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में भारतीय विदेश मंत्रालय के साथ ही क्षेत्र के कई देशों में स्थित भारतीय मिशन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गए हैं। एक ओर जहां विदेश […]

Read More