रविवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है आर्थिक लाभ

राजेन्द्र गुप्ता

मेष : अपने करियर के प्रति आपके स्वप्न साकार होते नजर आएंगे। कार्यस्थल पर कार्य की गति बनाए रखें। व्यावसायिक उद्देश्य से की गई यात्रा सफल होगी। परिजनों से कटु वचनों के प्रयोग से बचें।

वृषभ : आज दिन अनुकूल रहेगा। प्रियजन से भेंट की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। कर्म क्षेत्र के प्रति सजग रहेंगे। प्रेम प्रसंग के कारण परिवार में विवाद हो सकते हैं। कीमती वस्तुओं पर खर्च होगा।

मिथुन : घर परिवार के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सर्राफा व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन उपयुक्त है। नौकरी में पद और पराक्रम बढ़ेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। करियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

कर्क : आप बहुत जल्दी किसी की भी बातों में आ जाते हैं। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में आपकी विजय होगी। साझेदारी में नए अनुबंध होंगे। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी। नए वस्त्र अलंकार की प्राप्ति के योग है।

ये भी पढ़े

पूर्णिमा व्रत आज है, जानिए पूर्णिमा तिथि व पूजा विधि और व्रत

सिंह : समय का दुरुपयोग न करें। वाहन सुख सम्भव है। कार्य करने के तरीकों को बदलें। वैवाहिक प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। संबंधियों के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।

कन्या : आपकी बातों से कार्यस्थल पर लोग प्रभावित होंगे। मित्रों की मदद करनी पड़ सकती है। आज किसी से भी लेनदेन न करें। व्यापार में अनायास लाभ होने के योग हैं। अधूरे काम समय पर होंगे। आय से अधिक व्यय होगा।

तुला : किसी विशेष कार्य को अंजाम देने में मित्र सहयोग करेंगे। आपके निर्णय से परिवार में असंतोष रहेगा। मन में उत्साह की कमी होगी। घर की साज-सज्जा में समय बीतेगा।

वृश्चिक : परिजनों को अपना कोई राज बताने में संकोच कर रहे हैं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से तनाव रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। खर्चों की चिंता होगी। सामाजिक कामों में जरूरत से ज्यादा उत्सुकता कार्य बिगाड़ सकती है।

ये भी पढ़े

कुछ दिनों में दम तोड़ देगा सेक्स… अब बदलने लगी है इसकी परिभाषा

धनु : आपकी सूझबूझ से व्यापार में प्रगति होगी। बुद्धि चातुर्य से आने वाली कठिनाइयां दूर हो सकेंगी। धार्मिक यात्रा हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। आर्थिक लाभ होगा। मन की व्याकुलता बढ़ सकती है।

मकर : मन प्रसन्न रहेगा। शासकीय क्षेत्र में कुछ रुकावटें आ सकती हैं पर आपके संबंधों से कार्य होंगे। दूसरों की आलोचना से दूर रहें। संतान के विवाह प्रस्ताव सफल होंगे।

कुम्भ : परिणय चर्चा में सफल होंगे। मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। सामाजिक मान में वृद्धि होगी। कई दिनों बाद आज स्वयं के लिए समय निकाल पाएंगे।

मीन : अपने खान-पान की अनियमितता से स्वास्थ्य खराब कर लेंगे। परिवार में किसी से मतभेद होने की आशंका है, शांत रहें। पुराने संबंधों का लाभ मिलेगा। कर्मक्षेत्र में यश की वृद्धि संभव है। वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति संभव है।

Bihar homeslider Politics

बिहार में सियासी बदलाव की आहट: नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकते हैं ? निशांत बन सकते हैं डिप्टी सीएम

बिहार की राजनीति में बड़े फेरबदल की चर्चा ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा का रुख कर सकते हैं, जबकि उनके बेटे निशांत कुमार को राज्य का डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक हलकों […]

Read More
homeslider National

Holi 2026: हुड़दंग पर सख्ती, यूपी-एमपी-बिहार में हाई अलर्ट

रंगों का त्योहार होली इस बार उल्लास के साथ-साथ सख्त सुरक्षा इंतजामों के बीच मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में प्रशासन ने साफ कर दिया है कि हुड़दंग या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश पर तुरंत कार्रवाई होगी। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बनाने के लिए कई दिनों से रणनीति तैयार की जा […]

Read More
homeslider National

राज्यसभा चुनाव: BJP ने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी

राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। नामांकन की अंतिम तारीख से ठीक पहले Bharatiya Janata Party (BJP) ने अपने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार को मैदान में उतारा गया है, जबकि पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को […]

Read More