प्रयागराज: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार युवतियों सहित सात गिरफ्तार

Untitled 8 copy 2
  • पुलिस को मौके से आपत्तिजनक वस्तु बरामद
  • नैनी क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी के प्रयागराज जिले के नैनी क्षेत्र में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मौके से चार युवतियों सहित सात लोगों को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि यहां आनलाइन लड़कियों का फोटो भेजकर ग्राहक बुलाए जाते थे। पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि नैनी क्षेत्र में काफी दिनों से देह व्यापार का गोरखधंधा चल रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने शनिवार देर रात मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर छापेमारी की। पुलिस को मौके से चार युवतियों व तीन युवकों को आपत्तिजनक हालात में दबोच लिया। पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं।

जानकारी के मुताबिक प्रयागराज जिले के यमुनापार क्षेत्र के नैनी पीडीए कालोनी में पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर चंद्रलोक गेस्ट हाउस में ही यह गोरखधंधा काफी दिनों से चल रहा था। इससे यही लग रहा है कि कहीं न कहीं पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका रही, जिससे यह धंधा धड़ल्ले से चल रहा था।

आसपास में रहने वाले लोगों के मुताबिक इसकी जानकारी पुलिस को पहले से थी लेकिन लड़कियों की आवाजाही और बिना साक्ष्य के पुलिस हाथ डालने से डर रही थी। सटीक मुखबिरी पर पुलिस ने देर रात गेस्ट हाउस के बगल एक बड़े मकान में छापा मारा। कमरों की जांच में पुलिस को चार युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिली। तीन युवक भी पकड़े गए है। जानकार बताते हैं कि युवतियों और युवकों को थाने लाया गया है और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

ITBP protest Kanpur
homeslider Uttar Pradesh

सेना ने पुलिस कमिश्नरेट दफ्तर को घेरा, पुलिस और सेना आमने-सामने

कानपुर में ITBP जवानों ने लापरवाही का आरोप लगा पुलिस कमिश्नरेट में काटा बवाल यूं तो पुलिस के फेल होने पर सेना के जवान मौका-ए-वारदात पर पहुंचते हैं और हालात को संभाल लेते हैं। लेकिन यहां मामला थोड़ा सा अलग है। सेना के जवानों ने हथियारबंद होकर कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के दफ्तर को घेर लिया […]

Read More
Bus Accident
Uttar Pradesh

बड़ा हादसा: बाइक के चक्कर में पलट गई बस, एक की मौत 24 घायल

Sitapur Bus Accident  : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। संदना थाना क्षेत्र के सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर बरगदिया गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। हादसे की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौके […]

Read More
Bus Accident
Uttar Pradesh

सड़क फिर बनी काल, गाजीपुर में 50 सवारी वाली बस गड्ढे में पलटी

Major road accident in Ghazipur : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करीब 50 यात्रियों को लेकर जा रही एक बस अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 30 फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि […]

Read More