एशिया कपः टीम इंडिया ने शुरू की जोर आजमाइश, जीत के लेंगे दम

Untitled 3 copy 3
  • टेस्ट कप्तान गिल ने बल्लेबाजी तो बुमराह ने जमकर की गेंदबाजी
  • जीतने के लिए मैदान में भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर बहाया पसीना

नया लुक संवाददाता

इसी माह होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय टीम ने अपनी जोर आजमाइश शुरू कर दी है। इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया की कप्तानी करके लौटे युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया। वहीं दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी का जबरदस्त प्रैक्टिस किया। एशिया कप 2025 के लिए UAE पहुंची भारतीय टीम ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज ड्रॉ कराने के बाद टीम इंडिया को एक महीने आराम करने का मौका मिला। इसके चलते शुभमन गिल, जसप्रीत व अर्शदीप और कुलदीप यादव को अपनी फिटनेस पर काम करने का पर्याप्त समय मिल गया और अब टीम अपने अगले अभियान पर है।

टीम इंडिया ने दुबई स्थित ICC एकेडमी में अपना अभ्यास सत्र किया है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव समेत सभी खिलाड़ियों ने जमकर प्रैक्टिस की है, जिसकी कुछ तस्वीैरें BCCI ने अपने आधिकारिक एक्सि अकाउंट पर शेयर की हैं।

यूएई की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ टीम इंडिया

टीम इंडिया ने साल की शुरुआत में UAE  में चैंपियंस ट्रॉफी खेली थी और खिताब जीतने में सफलता प्राप्ति की थी। इसलिए भारतीय टीम वहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ है। यूएई के खिलाफ एशिया कप के अपने पहले मैच से पहले भारतीय टीम लय में आने के लिए एकजुट होकर नेट प्रैक्टिस करना चाहेगी।

एशिया कप के लिए कोई प्रायोजक नहीं

जब भारतीय टीम ICC अकादमी में प्रवेश कर रही थी, तब एक बात और पक्की हो गई कि एशिया कप के लिए कोई मुख्य प्रायोजक नहीं होगा। टीम इंडिया की प्रशिक्षण किट पर कोई लोगो नहीं था और हाल ही में टीम इंडिया के कपड़ों के प्रायोजक एडिडास ने अपने सभी कपड़ों के स्टॉक को खाली कर दिया था, जिन पर ड्रीम 11 का लोगो था। BCCI ने पहले ही एक नया टेंडर आमंत्रित कर लिया है, लेकिन यह सौदा तब तक अंतिम रूप नहीं लेगा जब तक एशिया कप का कम से कम आधा हिस्सा पूरा नहीं हो जाता। इसका मतलब है कि लंबे समय के बाद टीम इंडिया एक मुख्य प्रायोजक के साथ खेलेगी।

एशिया कप में इंडिया के लीग चरण के मैच
भारत बनाम UAE :               10 सितंबर
भारत बनाम पाकिस्तान:        14 सितंबर
भारत बनाम ओमान:              19 सितंबर

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज का राशिफल: किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी?

Today’s Horoscope आज का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। जहां कुछ लोगों को धन लाभ, करियर में सफलता और शुभ समाचार मिल सकते हैं, वहीं कुछ राशियों को खर्च, स्वास्थ्य और विवादों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल। मेष […]

Spread the love
Read More
National Fatherless Children's Day
homeslider International

राष्ट्रीय पितृविहीन बाल दिवस 2026: बच्चों के भविष्य और जागरूकता से जुड़ा विशेष अवसर

National Fatherless Children’s Day हर वर्ष जून के चौथे रविवार को राष्ट्रीय पितृविहीन बाल दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष यह दिवस 28 जून को मनाया जा रहा है। इस दिन का उद्देश्य उन बच्चों के प्रति समाज का ध्यान आकर्षित करना है, जो किसी कारणवश अपने पिता के साथ नहीं रह पा रहे हैं। […]

Spread the love
Read More
India and Ireland
Sports

आयरलैंड के खिलाफ सीरीज बचाने उतरेगा भारत, लेकिन मौसम बना सबसे बड़ा खतरा

India and Ireland भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की T20 सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला 28 जून को बेलफास्ट में खेला जाएगा। पहले मैच में मेजबान आयरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 34 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। अब भारतीय टीम के पास सीरीज […]

Spread the love
Read More