उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां । नौतनवां विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया की धर्मपत्नी के असमय निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुखद समाचार के सामने आने के बाद न सिर्फ नौतनवां, बल्कि पूरे विधानसभा क्षेत्र के लोग शोक में डूब गए हैं।
परिजनों के अनुसार, उनकी तबीयत कुछ ठीक नहीं चल रही थी और शनिवार की तीसरे पहर उनका निधन हो गया। जैसे ही यह समाचार फैला उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया। सामाजिक, राजनीतिक और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग श्रद्धांजलि अर्पित करने और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। राकेश मद्धेशिया को एक कर्मठ और मिलनसार जनप्रतिनिधि के रूप में जाना जाता है। जनपद के कई प्रमुख नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना कर रहे हैं।
