सोनारी और बिष्टुपुर जैसे इलाके में लूट का मतलब पुलिस का इकबाल खत्म

Untitled 3 copy 1

जमशेदपुर। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी और जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता आशुतोष राय ने दो दिनों में दो वारदातों को लेकर पुलिस की कड़ी आलोचना की है। यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि यह समझ से परे है कि बिष्टुपुर जैसे पॉश इलाके में इस तरह की घटना हो गई और पुलिस अभी सिर्फ बयानबाजी ही कर रही है। सवाल यह है कि यह घटना घटी कैसे। आशुतोष राय ने कहा कि सोनारी वाली घटना का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है और दूसरे ही दिन, यानी गुरुवार को अपराधियों ने लाखों रुपये लूट लिये। एक सामान्य बुद्धि रखने वाला भी यह समझ लेगा कि पुलिस का इकबाल यहां पर ध्वस्त हो रहा है अन्यथा बिष्टुपुर जैसे पॉश इलाके में ऐसी घटना होती नहीं।

उन्होंने कहा कि जिनसे यह लूटपाट हुई, वह तो एक बड़ी निजी कंपनी का कार्य देख रहे थे। एक दिन बैंक बंद रहने के बाद आज जब खुला तो कैशलोड ज्यादा था। जिनसे लूटपाट की गई, उनकी पहले से भी संभवतः रेकी की गई होगी। तभी तो उनसे आराम से लूट की घटना हो गई। आशुतोष राय ने कहा कि यह कैसा संयोग है कि कल सोनारी में 12.59 बजे लूट की घटना हुई और आज भी 12.59 बजे ही लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। आखिर माजरा क्या है। क्या सोनारी वाले गैंग के लोगों ने ही इस लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस को इस एंगिल से भी तफ्तीश करनी चाहिए।

Spread the love

Ranchi
Jharkhand

हलाला के बाद पति का दुबारा शादी से इन्कार करना अपराध नहीं: HC

नया लुक ब्यूरो Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने मुस्लिम पर्सनल लॉ और देश के सामान्य आपराधिक कानून के तहत एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में साफ किया है कि तलाक और महिला की किसी अन्य व्यक्ति से शादी हलाला प्रक्रिया के बाद यदि पहला पति उससे दोबारा निकाह करने से इनकार […]

Spread the love
Read More
Patna
Bihar Health Jharkhand

बिहार-झारखंड में बढ़ी टिरज़ेपाटाइड की मांग, युरपीक की बिक्री में 20.8% मासिक उछाल

Patna: मोटापे और उससे जुड़े मेटाबॉलिक स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को लेकर लोगों की सोच में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। अब वजन कम करने के साथ-साथ लोग लंबे समय तक स्वस्थ रहने, ब्लड शुगर और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने पर भी ध्यान दे रहे हैं। इसी बदलाव का असर बिहार […]

Spread the love
Read More
Ranchi
Jharkhand

वीडियो बना रहे युवक को थप्पड़ जड़ने पर बीडीओ को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

BDO करने गये थे SIR की समीक्षा नया लुक ब्यूरो Ranchi: सरिया प्रखंड में गुरुवार को SIR के दाैरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) ललित नारायण तिवारी को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया है। इस दाैरान उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया। गुरुवार को सरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित नारायण तिवारी अपने कुछ सहकर्मियों के साथ प्रखंड […]

Spread the love
Read More