व्हाट्सएप ग्रुप में ब्राह्मण महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला लव जेहादी शिक्षक ओमप्रकाश निलंबित, FIR दर्ज

FIR
  •  पहले भी ब्राह्मणों के खिलाफ कई बार कर चुका है आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट
  •  प्रापर्टी डीलिंग, लव जेहाद के लिए फंडिंग और आये दिन विवाद को लेकर लगाता है थाने का चक्कर

महराजगंज । परतावल ब्लॉक के बेसिक शिक्षा विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप “एकेडमिक इन्फो परतावल” में महिला शिक्षकों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले शिक्षक ओमप्रकाश कन्नौजिया को विभाग ने निलंबित कर दिया है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भी पत्रकार अखंड देव भार्गव की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात करीब 10:30 बजे शिक्षक ने ग्रुप में अभद्र टिप्पणी कर दी थी। ग्रुप में दर्जनों शिक्षक और अधिकारी जुड़े हुए हैं। आपत्तिजनक टिप्पणी सामने आते ही महिला शिक्षकों में भारी आक्रोश फैल गया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्यवाही की मांग उठाई। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353 (2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही मामले की जांच जारी है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय ने कहा कि आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर आगे भी कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। स्थानीय शिक्षकों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं न केवल महिला शिक्षकों की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं, बल्कि शिक्षा विभाग की साख भी खराब करती हैं। उन्होंने मांग की है कि आरोपी पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी शिक्षक इस तरह की हरकत करने से पहले सौ बार सोच सके। लोगों ने बताया कि आरोपी ओमप्रकाश कन्नौजिया ब्राह्मणों की बेटी बहनों और महिलाओं के खिलाफ आये दिन सामाजिक मंचों और सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी कर लोगों को भड़काता रहता है। पहले भी ब्राह्मणों के खिलाफ कई बार आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट कर चुका है।- आरोपी महराजगंज और गोरखपुर सहित लखनऊ में प्रापर्टी डीलिंग, लव जेहाद के लिए फंडिंग और आये दिन विवाद को लेकर थाने का चक्कर लगाता रहता है।

Spread the love

Uttar Pradesh

नौतनवां का ‘टेस्टी पिज़्ज़ा पैराडाइज’ जांच के घेरे में, लटकी कार्रवाई की तलवार

DM का निर्देश—मानक पूरे न करने वाले रेस्टोरेंट होंगे सील उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj:  महराजगंज जनपद के नौतनवां स्थित ‘टेस्टी पिज़्ज़ा पैराडाइज’ रेस्टोरेंट गंभीर लापरवाही और प्रशासनिक जांच के घेरे में आ गया है। बीते 17 सितंबर 2026 को एक ग्राहक द्वारा ऑर्डर किए गए भोजन कढ़ाई पनीर, चावल, तावा रोटी और पानी की बोतल […]

Spread the love
Read More
Education Uttar Pradesh

सेवा संकल्प अभियान: प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर

Service Pledge Campaign: सेवा संकल्प अभियान के तहत न्याय पंचायत स्तरीय चित्रकला, निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कंपोजिट विद्यालय सनौली में किया गया। जिसमे न्याय पंचायत के समस्त विद्यालय से प्रथम आये छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर नोडल शिक्षक श्रीश चतुर्वेदी द्वारा बच्चों को प्रतियोगिताओ का महत्व बता कर उत्साहवर्धन […]

Spread the love
Read More
homeslider National Uttar Pradesh

बृजभूषण से सुलह के बाद बाबा रामदेव का बड़ा बयान

New Delhi: योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही जुबानी जंग अब खत्म होती नजर आ रही है। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद के सुलझने के संकेत मिले हैं। रामदेव ने भी इस दिशा में स्पष्ट […]

Spread the love
Read More