तकनीकी शक्ति ही नहीं, बौद्धिक नेतृत्वकर्ता के रूप में उभर रहा भारत

Untitled 24 copy

शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यहां समहिता सम्मेलन (दक्षिण एशिया की पांडुलिपि परंपराएं एवं गणितीय योगदान) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने दक्षिण एशिया की पांडुलिपि परंपराओं और गणितीय योगदान की महत्ता को रेखांकित किया और भारत के बौद्धिक इतिहास को वर्तमान तथा भविष्य से जोड़ते हुए कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। इस सम्मेलन में देश-विदेश के कई विद्वान, शोधकर्ता और छात्र शामिल हुए, जिन्होंने दक्षिण एशिया की प्राचीन ज्ञान परंपराओं पर गहन चर्चा की।
अपने संबोधन में जयशंकर ने कहा जैसे-जैसे भारत दुनिया के साथ अपने संबंधों को और मजबूत कर रहा है, वैसे-वैसे यह आवश्यक हो गया है कि हम आत्मनिर्भरता की दिशा में और तेजी से आगे बढ़ें।

आत्मनिर्भरता महज आर्थिक क्षेत्र तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसका गहरा संबंध राष्ट्रीय आत्मविश्वास और बौद्धिक नेतृत्व से भी है। हमारे अतीत की समझ और पहचान हमें यह तय करने में मदद करती है कि हम भविष्य में क्या बनेंगे, इसलिए यह जानना कि हम कौन थे और आज क्या हैं, बहुत जरूरी है। विदेश मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि जैसे-जैसे भारत दुनिया के साथ जुड़ाव की प्रक्रिया को तेज कर रहा है, वैसे-वैसे और अधिक आत्मनिर्भरता के लिए एक मजबूत तर्क सामने आ रहा है, जो राष्ट्रीय आत्मविश्वास की नींव पर भी टिका है। उनका कहना है कि हम कौन थे और हम क्या हैं, यही तय करेगा कि हम क्या बनेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत केवल एक आधुनिक तकनीकी शक्ति के रूप में ही नहीं, बल्कि एक बौद्धिक और सांस्कृतिक नेतृत्वकर्ता के रूप में भी उभर रहा है। जयशंकर ने कहा हमारे समाज पर, कुछ मायनों में, हमारी सीमाओं के पार से हमला किया गया है और बौद्धिक लागत, मानवीय लागत की तो बात ही छोड़ दें, ये बहुत बड़ी रही है। नालंदा विश्वविद्यालय को जलाने की घटना से ज्यादा स्पष्ट उदाहरण शायद कोई और नहीं हो सकता, जिसके निशान आज भी कई क्षेत्रों में दिखाई देते हैं।

International

UN में बोला भारत- बिना स्पष्ट रणनीति वाले शांति मिशन संसाधनों की बर्बादी

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र के मंच पर शांति स्थापना अभियानों के सभी पहलुओं की व्यापक समीक्षा पर आयोजित वार्षिक बहस के दौरान भारत ने अपनी वैश्विक कूटनीतिक और सैन्य ताकत का पुरजोर प्रदर्शन किया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के सैन्य सलाहकार, कर्नल तरुणेंद्र प्रताप सिंह ने इस महत्वपूर्ण सत्र में […]

Read More
International

बुटवल में गूंजे ‘वंदे मातरम्’ के स्वर,150 वीं वर्षगांठ पर ICCR की टीम ने दी शानदार संगीतमय प्रस्तुति

मेयर खेलराज पांडेय की गरिमामयी मौजूदगी में साझा सांस्कृतिक मंच भारतीय दूतावास की कविता मित्तल और विजय भारती की टीम ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा उमेश चन्द्र त्रिपाठी Vande Mataram: बुटवल (नेपाल) भारत के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गुरुवार, पांच नवंबर को नेपाल के बुटवल स्थित होटल […]

Read More
International

‘इबेरो-अमेरिकी सम्मेलन’ में ऑब्जर्वर देश के रूप में शामिल हुआ भारत

शाश्वत तिवारी Madrid: भारत की वैश्विक कूटनीति और ‘ग्लोबल साउथ’ के देशों के साथ संबंधों को एक नई दिशा देते हुए विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा का तीन दिवसीय संपन्न हो गया। इस आधिकारिक यात्रा के दौरान भारत ने लैटिन अमेरिका, यूरोप और कैरेबियन देशों के साथ अपने सहयोग का दायरा बढ़ाने में महत्वपूर्ण सफलता […]

Read More