भारत और आइसलैंड: आपसी हित के क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा

शाश्वत तिवारी

रेक्जाविक। आइसलैंड के दौरे पर गए विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने यहां दूसरे भारत-नॉर्डिक ट्रैक 1.5 संवाद में हिस्सा लिया। इससे पहले सिंह ने आइसलैंड की विदेश मंत्री थोरगेरदुर कैटरीन गुनार्सदोत्तिर के साथ बैठक की और व्यापार एवं निवेश, नवीकरणीय ऊर्जा, भूतापीय ऊर्जा तथा मत्स्य पालन सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने भू-राजनीतिक महत्व के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। राज्य मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कार्यक्रम की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा आइसलैंड के पूर्व राष्ट्रपति ओलाफुर राग्नार ग्रिम्सन के साथ, आइसलैंड के रेक्जाविक में द्वितीय भारत-नॉर्डिक ट्रैक 1.5 संवाद में उद्घाटन भाषण देते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। मुझे विश्वास है कि यह संवाद नॉर्डिक देशों के साथ भारत के जुड़ाव को मजबूत करने में नए विचारों और विस्तारित क्षितिज के लिए उत्प्रेरक का काम करेगा।

इस दौरान राज्य मंत्री ने नॉर्डिक देशों के वरिष्ठ अधिकारियों, स्कॉलर्स और थिंक टैंक के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। सिंह ने कहा कि वे आपसी हितों के क्षेत्रों में आइसलैंड के साथ संबंधों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने के इच्छुक हैं। उन्होंने पहलगाम आतंकवादी हमले की आइसलैंड द्वारा की गई कड़ी निंदा के लिए भारत की ओर से सराहना भी व्यक्त की। राज्य मंत्री ने रेक्जाविक स्थित भारतीय दूतावास का दौरा किया और ‘3टी’ पर हुई प्रगति की समीक्षा की। साथ ही द्विपक्षीय व्यापार, पर्यटन और तकनीकी सहयोग को और बढ़ावा देने के विचारों पर भी चर्चा की। विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, सिंह की यह यात्रा भारत-आइसलैंड संबंधों के साथ-साथ भारत और नॉर्डिक देशों के रणनीतिक और अनुसंधान समुदायों के बीच बातचीत को भी मजबूत करेगी।

homeslider International

झापा क्षेत्र संख्या पांच में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और बालेन शाह के बीच कड़ा मुकाबला

नेपाल में बालेन शाह बन सकते हैं प्रधानमंत्री या कोई और? खौफजदा हैं नेपाल की तीन पुरानी पार्टियां राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी भी मजबूत स्थिति में पांच को चुनाव,सात को गिनती और आठ या नौ मार्च तक नेपाल में नई सरकार का गठन उमेश चन्द्र त्रिपाठी चुनाव आगामी पांच मार्च को है। मतों की गिनती सात […]

Read More
homeslider International

विदेश में भारतीय मिशनों ने ‘सेवा तीर्थ’ में लिए संकल्प को दोहराया

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों में काम करने वाले तमाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 2047 तक भारत को एक खुशहाल और आत्मनिर्भर देश बनाने के लिए खुद को मजबूती से समर्पित करने का संकल्प लिया है। उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री कार्यालय यानी ‘सेवा तीर्थ’ में अपनी पहली मीटिंग के दौरान […]

Read More
homeslider International

पश्चिम एशिया संकटः भारतीय दूतावासों की चौबीसों घंटे निगरानी शुरू

 शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद पश्चिम एशिया में एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में भारतीय विदेश मंत्रालय के साथ ही क्षेत्र के कई देशों में स्थित भारतीय मिशन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गए हैं। एक ओर जहां विदेश […]

Read More