पाँच से छह वर्ष के बच्चों के खेल-आधारित और अनुभवात्मक सीखने को मिलेगी नई दिशा

  • प्रदेश भर के 70,000 से अधिक बालवाटिकाओं में गतिविधियों को मिलेगा मजबूत आधार
  • SCERT द्वारा अनुमोदित यह हस्तपुस्तिका अब ECCE एजुकेटर और शिक्षामित्रों को कराया जायेगा उपलब्ध

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में पूर्व-प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लोकभवन में ‘राज्य अध्यापक सम्मान’ समारोह के अवसर पर ‘बालवाटिका हस्तपुस्तिका’ का विमोचन किया। यह हस्तपुस्तिका पाँच से छह वर्ष के बच्चों के खेल-आधारित और अनुभवात्मक सीखने की प्रक्रिया को सशक्त बनाएगी और शिक्षकों के लिए मार्गदर्शक का कार्य करेगी। बता दें कि SCERT द्वारा अनुमोदित यह हस्तपुस्तिका अब सभी ECCE एजुकेटर और शिक्षामित्रों को उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे कक्षा में क्रियात्मक और खेल-आधारित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित कर सकें।

मुख्य बिंदु

  • बच्चों की स्कूली तैयारी को मजबूत करने के लिए 70,000 से अधिक बालवाटिकाएं सक्रिय रूप से संचालित।
  • हस्तपुस्तिका ECCE एजुकेटर और शिक्षामित्रों के लिए विशेष मार्गदर्शक।
  • बच्चों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को मिलेगा बढ़ावा।
  • बालवाटिकाओं में उपलब्ध सुविधाएँ जैसे शैक्षिक सामग्री, बाल मैत्रिक फर्नीचर, आउटडोर प्ले मटेरियल, गतिविधि आधारित किट (वंडरबॉक्स), स्टेशनरी और लर्निंग कॉर्नर की उपलब्धता
  • सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम के माध्यम से माता-पिता और स्थानीय समाज की सक्रिय भागीदारी।

Analysis homeslider Raj Dharm UP

क्यों हो रही है योगी की छवि धूमिल करने की राजनीति

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव इन दिनों मोदी-योगी और बीजेपी के तमाम नेताओं के खिलाफ अपनी तीखी भाषा और तंज भरी शैली के चलते राजनीतिक हलकों में छाए हुए हैं। वे लगातार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते रहते हैं, ठीक वैसे ही जैसे कांग्रेस के राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

डॉक्टर-फार्मासिस्ट की वसूली से हो रही कैदियों की मौत!

मोटी रकम देकर जेल के बाहर अस्पताल भेजे जाते बंदी पैसा नहीं देने वाले बंदियों लाल- पीली गोली देकर टरका देते फार्मासिस्ट नया लुक संवाददाता लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के लिए जानलेवा बन गई डॉक्टर और फार्मासिस्ट की अवैध वसूली। यह बात हम नहीं जेलों में बंद बंदियों का कहना है। बंदियों का […]

Read More
homeslider International Raj Dharm UP

अभिषेक शाह चौथी बार बने सांसद, लखनऊ से है नजदीकी लगाव

यशोदा श्रीवास्तव काठमांडू। नेपाल चुनाव में जब नेपाली कांग्रेस की स्थिति बेहद दयनीय रही तब यूपी के CM  योगी के करीबी नेपाली कांग्रेस उम्मीदवार का जीत जाना नेपाल के तराई में एक संदेश है। उनके करीबियों का मानना है कि अभिषेक प्रताप शाह की जीत हिंदुत्व वादी विचार धारा की जीत है। भारत नेपाल सीमा […]

Read More