सोनौली में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायका पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का गंभीर आरोप

Untitled 2 copy

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली/महराजगंज। सोनौली थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 12 घनश्याम नगर में एक 32 वर्षीय विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान कमलावती (32 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रमेश अग्रहरी की पत्नी थीं। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। महिला की मौत के बाद उसके मायका पक्ष ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। मिली जानकारी के मुताबिक रमेश अग्रहरी (35 वर्ष), पुत्र श्याम लाल अग्रहरी, निवासी वार्ड 12, सोनौली नगर पंचायत ने करीब 17 वर्ष पहले नेपाल निवासी कमलावती से प्रेम विवाह किया था। दोनों पति-पत्नी के रूप में लंबे समय से साथ हंसी-खुशी रह रहे थे और उनके दो बच्चे भी हैं, जिनकी उम्र क्रमशः 15 और 12 वर्ष बताई जा रही है।

मृतका का फाइल फोटो
                         मृतका का फाइल फोटो

मृतका के पति रमेश का कहना है कि बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे कमलावती को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ। वे लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रमेश का दावा है कि मौत की सूचना उन्होंने सबसे पहले मृतका के मायके वालों को दी। वहीं दूसरी ओर, मृतका के पिता विनोद पांडे ने बेटी की मौत को पूरी तरह संदिग्ध बताया है। उनका आरोप है कि ससुराल पक्ष बिना पोस्टमार्टम के शव का अंतिम संस्कार करना चाहता था और पूरे मामले को छिपाने की कोशिश की जा रही थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे साफ है कि मामला संदिग्ध है। उन्होंने सोनौली पुलिस से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही सोनौली थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का निरीक्षण कर उसे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूरा मामला संदिग्ध बना हुआ है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी।

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ के 57 गांवों में बिछेगा नया बिजली नेटवर्क, हजारों परिवारों को राहत

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए राहत की खबर है। जिले के 57 गांवों और मजरों में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नया नेटवर्क तैयार किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद उन इलाकों में बिजली की पहुंच बेहतर होने की […]

Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

अमरमणि-अमनमणि का सियासी सफर तकरीबन खत्म

राजनीति में पहली बार हासिए पर आया मणि परिव कोई भी पार्टी टिकट देने को तैयार नहीं? चुनाव लड़ने के लिए बिन पानी के मछली की तरह छटपटा रहा है मणि खेमा बीस साल में अर्श से फर्श पर आ गये पिता-पुत्र उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: पूर्वांचल के सबसे बड़े बाहुबली कहलाने वाले पूर्व मंत्री […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

सात SDM योगी सरकार के रडार पर

Lucknow: उत्तर प्रदेश में राजस्व से जुड़े मामलों के निस्तारण में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर सरकार की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। दाखिल-खारिज, वरासत, पैमाइश और जमीन से जुड़े विवादों को लंबे समय तक लंबित रखने वाले अधिकारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। तहसील स्तर के अधिकारियों […]

Read More