FTA में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जर्मनी की जयशंकर ने की पुरजोर वकालत

Untitled 4 copy

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बुधवार को भारत के दौरे पर आए जर्मनी के अपने समकक्ष जोहान वाडेफुल के साथ बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने सेमीकंडक्टर और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों में आपसी सहयोग को और अधिक गहरा करने पर चर्चा की। जयशंकर ने भारत-यूरोपीय संघ के घनिष्ठ संबंधों और मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को अंतिम रूप देने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जर्मनी की पुरजोर वकालत की सराहना भी की।

डॉ. जयशंकर की जर्मन समकक्ष से मुलाकात, आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

इसके साथ ही दोनों पक्षों के बीच यूक्रेन संघर्ष, मध्य पूर्व व पश्चिम एशिया और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति सहित बहुपक्षीय सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। वाडेफुल के साथ प्रेस वार्ता के दौरान विदेश मंत्री ने कहा हमने अपने संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की है। इसमें हमारे राजनीतिक सहयोग, सुरक्षा और रक्षा, आर्थिक संबंध, अनुसंधान और भविष्य की प्रौद्योगिकियां, जलवायु और ऊर्जा के साथ-साथ शिक्षा, कौशल विकास, गतिशीलता और लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान शामिल हैं।

डॉ. जयशंकर ने कहा हम आतंकवाद के विरुद्ध भारत की लड़ाई के संबंध में जर्मनी द्वारा दिखाई गई समझ की बहुत कद्र करते हैं। मंत्री वाडेफुल ने स्वयं आतंकवादी हमलों से अपने लोगों की रक्षा करने के हमारे अधिकार के बारे में स्पष्ट रूप से बात की है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद जून में जर्मनी का दौरा करने वाले हमारे संसदीय प्रतिनिधिमंडल का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दोनों देशों के बीच अधिक उद्योग सहयोग पर भी बात की गई। पिछले वर्ष हमारा द्विपक्षीय व्यापार लगभग 50 बिलियन यूरो था। मंत्री वाडेफुल ने आधिकारिक तौर पर कहा है, मैंने उनका एक साक्षात्कार देखा, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें पूरा विश्वास है कि हम अपना व्यापार दोगुना कर लेंगे। मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि भारत उनकी भावनाओं का पूरा सम्मान करता है और जर्मन सरकार के साथ काम करने के लिए उत्सुक है। विदेश मंत्री ने कहा मंत्री वाडेफुल ने बेंगलुरु स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान और इसरो का भी दौरा किया और मुझे बहुत खुशी है कि उन्होंने ऐसा किया, क्योंकि मेरा मानना है कि अंतरिक्ष सहयोग में अपार संभावनाएं हैं – और हम आज फिर इस बात पर सहमत हुए कि इसे और अधिक सक्रियता से तलाशा जाना चाहिए।

International

यूरोप के साथ “भारत” के गहरे होते रिश्ते

शाश्वत तिवारी New Delhi: वैश्विक उथल-पुथल और जटिल अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बीच भारत और ऑस्ट्रिया ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए कदम आगे बढ़ाए हैं। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में ऑस्ट्रिया की विदेश मंत्री बीटे मेनल-रीसिंगर से मुलाकात की। इस उच्च स्तरीय बैठक के दौरान दोनों नेताओं […]

Read More
New Delhi
International

भारत आसियान देशों से साझा करेगा आतंकवाद विरोधी अनुभव: राजनाथ सिंह

New Delhi: भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी कार्रवाई और दशकों के अनुभव को दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ साझा करने के लिए तैयार है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को फिलीपींस के सेबू में आयोजित आसियान रक्षा मंत्रियों की 13वीं बैठक (ADDM-प्लस) को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि आतंकवाद एक […]

Read More
Moscow
homeslider International Technology

मेड इन रशिया फोरम 16 नवंबर को मॉस्को में, हाईटेक और नवाचार पर जोर

Moscow: अंतरराष्ट्रीय निर्यात फोरम ‘मेड इन रशिया’ का आयोजन 16 नवंबर 2026 को मॉस्को स्थित राष्ट्रीय केंद्र ‘रशिया’ में किया जाएगा। इस वर्ष फोरम का मुख्य केंद्र उच्च प्रौद्योगिकी, तकनीकी नवाचार और आधुनिक समाधानों का निर्यात होगा। कार्यक्रम में रूसी कंपनियों के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने और विदेशी साझेदारों के साथ सहयोग बढ़ाने […]

Read More