बिजनौर: नायब तहसीलदार ने अपने सरकारी आवास पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को उड़ाया, मौत

gun
  • अफसरों में हड़कंप, जिलाधिकारी व पुलिस अफसर मौके पर

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बिजनौर जिले के सदर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार राजकुमार ने अपने सरकारी आवास में लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से उन्हें उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी जसजीत कौर और पुलिस अफसर मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

बिजनौर जिले के तहसील सदर परिसर में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फ़ैल गई जब सदर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार राजकुमार ने अपने सरकारी आवास के कमरे में लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली लगते ही तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में उन्हें इलाज के अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी जसजीत कौर, एसपी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारी जांच पड़ताल में जुटे हैं। पुलिस ने लाइसेंसी रिवॉल्वर को कब्जे में ले लिया है।

Crime News National State

बेंगलुरु में बड़ी कैश बरामदगी, कार से मिले नौ करोड़ रुपये

घर की तलाशी में मिले 1.3 करोड़ रुपये ₹9 crore in cash seized in Bengaluru: कर्नाटक के बेंगलुरु में आयकर विभाग और पुलिस की कार्रवाई में बड़ी मात्रा में नकदी बरामद होने का मामला सामने आया है। बेंगलुरु से तमिलनाडु के होसुर जा रही एक कार से करीब नौ करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए […]

Read More
Chennai
Politics State

किसानों के लिए CM विजय का बड़ा ऐलान, 75 हजार रुपये तक का सहकारी कृषि ऋण होगा माफ

Chennai:  तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने किसानों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। विधानसभा में नियम 110 के तहत घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब 75 हजार रुपये तक के सहकारी कृषि ऋण को पूरी तरह माफ किया जाएगा। इसके अलावा 75 हजार रुपये से एक लाख रुपये तक […]

Read More
Untitled 3 copy 31
homeslider National Politics Raj Dharm UP State Uttar Pradesh

सत्ता, संगठन और सोनिया, कांग्रेस में सोनिया की भूमिका

कांग्रेस:  साल 2004 की 17 मई भारतीय राजनीति का एक ऐसा दिन था, जब सत्ता, संवैधानिकता और राजनीतिक नैरेटिव तीनों एक साथ आमने-सामने खड़े दिखाई दिए। उस समय सोनिया गांधी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया और तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के सामने एक जटिल परिस्थिति खड़ी हो गई। सवाल केवल बहुमत का […]

Read More