उन्नाव: वन्यजीवों की तस्करी करने वाली दो महिलाएं चढ़ीं STF के हत्थे

  • इनके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित वन्यजीव बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी की STF टीम ने सोमवार को उन्नाव जिले के तालिब सराय क्षेत्र से प्रबंधित वन्य जीवों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस को इनके पास से प्रतिबंधित रिंगनेक पैरट अलेक्जेडरइज पैरेट सहित कई दुर्लभ पक्षी बरामद हुए हैं। एसटीएफ के मुताबिक यूपी के अलग-अलग जिलों में वन जीवों और उनके अंगों की तस्करी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचना काफी दिनों से मिल रही थी। इस संबंध में STF  की विभिन्न इकाइयों को लगातार सूचना मिलने के बाद उन्हें विभिन्न जिलों में सक्रिय किया गया था। इसी के में सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक STF  अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक टीम ने उन्नाव जनपद में सूचना के बाद छापा मारा था, जिसमें यह दोनों महिला तस्कर गिरफ्तार हुई है। एसटीएफ की ओर से बताया गया कि उन्नाव जिले के तालिब सराय इलाके में एक मकान के अंदर विभिन्न प्रजातियों के वन जीवों को रखा गया है।

जिसकी अवैध रूप से तस्करी की जाती है। इस सूचना के आधार पर एसटीएफ के वन क्षेत्र अधिकारी अरविंद कुमार शुक्ला को अवगत कराते हुए वहां पर छापा मारा था। पकड़ी गई अभियुक्त राफिया और गुरनाज ने पूछताछ में बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है। गिरोह का सरगना उसका पति है। गिरोह द्वारा स्थानीय स्तर पर विभिन्न माध्यमों से वन जीवन को इकट्ठा किया जाता है। इसके बाद बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में तस्करों इन्हें ऊंचे दाम पर सप्लाई किया जाता है। साथ ही यह भी बताया कि पहाड़ी तीतर के मीट को स्थानीय बाजार में भी महंगे दामों पर बेची जाती है।

Uttar Pradesh

समाधान दिवस: अंतू में SDM ने सुनी जन शिकायतें, मौके पर किया निस्तारण

प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र में आयोजित थाना समाधान दिवस पर उपजिलाधिकारी नैन्सी सिंह ने अचानक निरीक्षण किया। कोतवाली पहुंचकर उन्होंने लेखपालों के देर से आने पर कड़ी फटकार लगाई और चेतावनी दी कि भविष्य में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, अन्यथा सख्त कार्रवाई होगी। एक प्रमुख शिकायत नगर पंचायत गड़वारा के निवासी श्याम […]

Read More
Uttar Pradesh

राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रतापगढ़ में रिकॉर्ड 1.37 लाख मामलों का निस्तारण

उत्तर प्रदेश । प्रतापगढ़ जिले में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत ने न्याय प्रक्रिया को तेज और सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। जनपद न्यायालय परिसर में इस अदालत का शुभारंभ जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष राजीव कमल पाण्डेय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पंकज चौधरी का यूपी भाजपा का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय

योगी प्रस्तावक रहे, निर्विरोध चुना जाना तय, सात बार से सांसद, केंद्र में मंत्री उमेश चन्द्र त्रिपाठी केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे। नामांकन दाखिल करने की समय-सीमा दोपहर 3 बजे तक थी। इस दौरान मोदी-शाह के करीबी चौधरी के अलावा किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया। ऐसे में […]

Read More