धड़ल्ले से चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्रियों में पनपती है मौत

death

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का कारोबार शहरी क्षेत्र ही नहीं बाहरी इलाकों में मानो लघु उद्योग के रूप में फैल चुका है।
कई क्षेत्रों में अवैध पटाखा बनाने की फैक्ट्रियां धड़ल्ले से चल रहीं हैं। संबंधित विभाग सिर्फ कागजों पर घोड़े दौड़ा कर इस अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के दावे कर रहा है। नतीजतन कोई साल अछूता नहीं है कि जब कहीं न कहीं पटाखा कारखाने में विस्फोट न हो। इस दौरान बहुत लोगों की जानें भी गईं। रविवार को गुडंबा क्षेत्र के कुर्सी रोड पर स्थित बेहटा कस्बे में रहने वाले 50 वर्षीय आलम में विस्फोट हुआ और इस हादसे में आलम व उनकी पत्नी मुन्नी की मौत हो। तेज धमाके से मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। इस धमाके की चपेट आकर आधा दर्जन लोग बुरी तरह से जख्मी भी हो गए। आलम के घर में भी अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री सालों से चल रही थी। इस मामले में पुलिस के आलाधिकारी बेहटा चौकी प्रभारी संतोष पटेल और सिपाही धर्मेश चाहर निलंबित कर स्टेशन अफसर की नाकामी पर पर्दा डाल कर दिया।

व्यवस्था पर भारी, अवैध पटाखा कारोबारी

ताबड़तोड़ छापे, कार्रवाई भी खूब, इसके बावजूद आंकड़े और हो रही घटनाएं जिले भर में अवैध पटाखा फैक्ट्री की जो तस्वीर दर्शा रहे हैं वह काफी भयावह है। अवैध पटाखा फैक्ट्रियों में भले ही लोगों की जिंदगियां सुलग रही हों, लेकिन जयराम की इस आंच को ठंडा कर पाने में प्रशासनिक मशीनरी नाकाम साबित दिख रही है। बीते कुछ सालों से लेकर अबतक के आंकड़े बताने के लिए काफी है कि इस अवैध कारोबार को रोकने के लिए अभियान तो बहुत चले, लेकिन हर साल यह अवैध धंधा कम होने के बजाए बढ़ता गया।

Spread the love

Uttar Pradesh

नौतनवां का ‘टेस्टी पिज़्ज़ा पैराडाइज’ जांच के घेरे में, लटकी कार्रवाई की तलवार

DM का निर्देश—मानक पूरे न करने वाले रेस्टोरेंट होंगे सील उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj:  महराजगंज जनपद के नौतनवां स्थित ‘टेस्टी पिज़्ज़ा पैराडाइज’ रेस्टोरेंट गंभीर लापरवाही और प्रशासनिक जांच के घेरे में आ गया है। बीते 17 सितंबर 2026 को एक ग्राहक द्वारा ऑर्डर किए गए भोजन कढ़ाई पनीर, चावल, तावा रोटी और पानी की बोतल […]

Spread the love
Read More
Education Uttar Pradesh

सेवा संकल्प अभियान: प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर

Service Pledge Campaign: सेवा संकल्प अभियान के तहत न्याय पंचायत स्तरीय चित्रकला, निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कंपोजिट विद्यालय सनौली में किया गया। जिसमे न्याय पंचायत के समस्त विद्यालय से प्रथम आये छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर नोडल शिक्षक श्रीश चतुर्वेदी द्वारा बच्चों को प्रतियोगिताओ का महत्व बता कर उत्साहवर्धन […]

Spread the love
Read More
homeslider National Uttar Pradesh

बृजभूषण से सुलह के बाद बाबा रामदेव का बड़ा बयान

New Delhi: योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही जुबानी जंग अब खत्म होती नजर आ रही है। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद के सुलझने के संकेत मिले हैं। रामदेव ने भी इस दिशा में स्पष्ट […]

Spread the love
Read More