बैंकिंग फार्मा सेक्टरों में बिकवाली से लुढ़के शेयर बाजार

stock market

मुंबई। एशियाई बाजारों से नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही। BSE का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 258.52 अंक की लुढ़ककर 81,377.39 अंक पर खुला और 688 अंक से टूटकर 80,947.65 अंक तक उतर गया। खबर लिखे जाने तक यह 609.71 अंक (0.75 प्रतिशत) नीचे 81,026.20 अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 68.25 अंक गिरकर 24,899.50 अंक पर खुला। खबर लिखे जाने तक यह भी 159.90 अंक यानी 0.64 प्रतिशत फिसलकर 24,807.85 अंक पर था।

फार्मा, वित्त, रियलिटी, स्वास्थ्य और धातु क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का जोर रहा। FMCG और IT क्षेत्र की कंपनियों में लिवाली देखी गयी। आईटी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस और टीसीएस के शेयर बढ़त में थे। FMCG  कंपनियों हिंदुस्तान यूनीलीवर और ITC  में भी तेजी था। HDFC बैंक, ICICI बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सनफार्मा, एलएंडटी, एक्सिस बैंक और भारती एयरटेल में गिरावट बनी हुई थी।(वार्ता)

Business Economy Uttar Pradesh

सुरेश खन्ना व्यापारियों की मांगें CM तक पहुंचाएंगे

विजय श्रीवास्तव Mahakumbh Lucknow: गत गुरुवार तीन सितंबर को राजधानी के BBA यूनिवर्सिटी के विशाल प्रांगण हाल मे राष्टस्तरीय व्यापारी एकता महाकुंभ का भव्य आयोजन हुआ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप वंशल के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय वित्त मंत्री सुरेश खन्ना रहे । […]

Read More
Business

KIA Sorento: 7-सीटर SUV ने मारी एंट्री, दमदार इंजन और फीचर्स से मचाएगी धमाल

KIA Sorento Launch : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में प्रीमियम SUV सेगमेंट में मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। किआ मोटर्स ने अपनी फ्लैगशिप SUV Sorento को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे 7-सीटर के साथ 6-सीटर लेआउट में भी पेश किया है। सोरेन्टो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 27.99 लाख रुपये […]

Read More
Gold Silver Price Today
Business

सोने की कीमत में फिर उछाल, 1400 रुपये बढ़ा भाव; क्या 1.70 लाख के पार जाएगा रेट?

Gold Silver Price Today: सोना खरीदने वालों के लिए एक बार फिर बाजार से अहम खबर सामने आई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई। शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,400 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 1,60,900 रुपये के […]

Read More